मेलबर्न: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। उन्हें इसी फिल्म के लिए लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

वहीं दिग्गज अभिनेत्री रेखा को भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और शानदार योगदान के लिए ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ सम्मान दिया गया। अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भी सिनेमा में अपने 30 साल पूरे करने के लिए विशेष सम्मान मिला।IFFM 2026 में मुख्यधारा की फिल्मों के साथ स्वतंत्र सिनेमा और अलगअलग भाषाओं की फिल्मों को भी मंच मिला। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस बार के पुरस्कारों ने भारतीय सिनेमा की विविधता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहुंच को रेखांकित किया।