
लखनऊ, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के कुल 93 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 12 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक , छह को राष्ट्रपति पदक और 75 को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
गृह मंत्रालय की ओर से 14 अगस्त 2026 को जारी स्वतंत्रता दिवस पदक सूची के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधारात्मक सेवाओं समेत कुल 1,057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया जा रहा है।
12 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक
उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 कर्मियों को इस वर्ष वीरता पदक के लिए चुना गया है। इनमें शामली मुठभेड़ में शहीद हुए एसटीएफ निरीक्षक सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। वीरता पदक पाने वालों में उप निरीक्षक अक्षय परवीर त्यागी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, एसएसपी मुनीराज जी, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, निरीक्षक नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। कुछ कर्मियों को पहली बार वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विशिष्ट सेवा के लिए छह को राष्ट्रपति पदक
उत्तर प्रदेश पुलिस के छह अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह पदक विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है। सूची में ध्रुव कांत ठाकुर , पद्मजा चौहान , प्रशांत कुमार , देव नारायण यादव, अजय कुमार त्रिपाठी और विकास श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं।
75 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक
इसके अलावा यूपी पुलिस के 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान कर्तव्य के प्रति समर्पण और उल्लेखनीय सेवा के लिए दिया जाता है। इस तरह उत्तर प्रदेश पुलिस में छह विशिष्ट सेवा पदक और 75 सराहनीय सेवा पदक समेत कुल 81 सेवा पदक दिए जाएंगे। वीरता पदक के 12 पुरस्कारों को जोड़ने पर यूपी पुलिस के कुल सम्मानित कर्मियों की संख्या 93 हो जाती है।
फायर सर्विस के 21 कर्मियों को भी सम्मान
उत्तर प्रदेश फायर सर्विस के कर्मियों को भी राष्ट्रपति के पदकों से सम्मानित किया जाएगा। उपलब्ध विवरण के अनुसार फायर सर्विस के 16 कर्मियों को वीरता पदक, एक को राष्ट्रपति पदक और चार को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। इस तरह फायर सर्विस के कुल 21 कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाले ये पदक पुलिस और अन्य सुरक्षा एवं आपात सेवाओं में तैनात कर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और विशिष्ट सेवा के सम्मान का प्रतीक हैं।
एडीजी से एसपी तक कई बड़े नाम
सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश से राम कुमार , सुनीता सिंह , दया राम , दिनेश त्रिपाठी , नरेंद्र कुमार सिंह , रवि शंकर निम और विनोद कुमार पांडेय के नाम शामिल हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा बलरामचारी दुबे , अमृता मिश्रा , अशोक कुमार सिंह , आशुतोष शुक्ला , सुरेश चंद्र रावत , कुलदीप सिंह और शशि शेखर सिंह भी सूची में शामिल हैं।
डीएसपी से हेड कांस्टेबल तक नाम
सूची में रमेश चंद्र राजपूत , राम लाल , पीतम पाल सिंह , विजयमल सिंह यादव , प्रदीप कुमार सिंह , रघुराज सिंह , सत्येंद्र कुमार , शशिभाल चौरसिया और सुरेंद्र पाल शर्मा के नाम दर्ज हैं।
इसके बाद जैविंद्र यादव , राजवीर सिंह , लक्ष्मण परवत , श्रवण कुमार राय , घनश्याम सिंह , अतिवीर सिंह , चंद्र शेखर लोहनी , गोविंद बल्लभ चौसाली , गुलाब सिंह और कृष्ण मुरारी पांडेय शामिल हैं।