Rampur Newsटांडामुरादाबाद मार्ग पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, चार की मौत, 3 घायल

Rampur Newsटांडामुरादाबाद मार्ग पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, चार की मौत, 3 घायल
Rampur Newsटांडामुरादाबाद मार्ग पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, चार की मौत, 3 घायल

रामपुर, अमृत विचार। थाना टांडा क्षेत्र के अंतर्गत टांडामुरादाबाद रोड पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दिल्ली निवासी चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मक्के से भरे ट्रक में पीछे से टकराई कार

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा टांडा में हाजी क्लॉथ हाउस के सामने उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर ईको कार सड़क पर चल रहे मक्के के ट्रक में पीछे से जा घुसी। बताया जा रहा है कि कार में कुल 7 लोग सवार थे, जो दिल्ली से उत्तराखंड की ओर जा रहे थे।

चार की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज के लिए उच्च केंद्र भेजा गया है। गाड़ी में 7 लोग सवार थे जिनमें कार्तिक, नीरज,  गुलबुद्दीन उर्फ सोनू, अभिषेक अग्निहोत्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि विशाल अग्निहोत्री पुत्र अतुल अग्निहोत्री, कमल प्रजापति पुत्र विजय सिंह निवासी बुराड़ी नाथूपुरा डीसीएम कॉलोनी दिल्ली, घायल जतिन राठौर निवासी नरेला दिल्ली को उचित उपचार के लिए रेफर किया गया है। 

प्रशासनिक कार्रवाई और अधिकारियों का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती घायलों की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित डॉक्टरों व पुलिसकर्मियों को उचित उपचार व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *