Moradabad News: लखनऊदिल्ली हाईवे पर पलटी प्राइवेट बस, 100 यात्रियों की बालबाल बची जान

Moradabad News: लखनऊदिल्ली हाईवे पर पलटी प्राइवेट बस, 100 यात्रियों की बालबाल बची जान
Moradabad News: लखनऊदिल्ली हाईवे पर पलटी प्राइवेट बस, 100 यात्रियों की बालबाल बची जान

मुरादाबाद, अमृत विचार। लखीमपुर से दिल्ली जा रही एक निजी बस शनिवार को लखनऊदिल्ली हाईवे पर नयागांव अंडरपास के ऊपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 100 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। कटघर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।

सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर किनारे खड़ा कराया, जिससे यातायात दोबारा सुचारु रूप से शुरू हो सका। पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *