Barabanki News: हथेली में काटा अजगर, फिर भी नहीं डरा युवक; गले में लपेटकर घूमता रहा, छोड़ते वक्त 3 फीट तक उठाया फन, दहशत में आए लोग

Barabanki News: हथेली में काटा अजगर, फिर भी नहीं डरा युवक; गले में लपेटकर घूमता रहा, छोड़ते वक्त 3 फीट तक उठाया फन, दहशत में आए लोग

बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में 15 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने ऐसा खौफ पैदा किया कि देखने वालों के होश उड़ गए। शहर के स्टेशन रोड इलाके में एक मीट की दुकान में बकरियों के बीच अचानक भारीभरकम अजगर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अजगर बकरी को अपना निवाला बनाने की फिराक में था। लेकिन तभी उसकी नजर दुकानदार पर पड़ गई।

अजगर को पकड़कर गले में डाल लिया

इसके बाद मौके पर पहुंचा शराब के नशे में धुत युवक सुरेश और उसने जो किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सुरेश ने अजगर को पकड़ लिया और देखते ही देखते करीब 15 फीट लंबे अजगर को अपने गले और कंधों पर माला की तरह लपेट लिया। हालांकि इस दौरान अजगर ने सुरेश को अपनी पकड़ में कस लिया। तस्वीरें बाराबंकी शहर के व्यस्त स्टेशन रोड इलाके की हैं। शुक्रवार देर रात एक मीट की दुकान में अचानक करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर घुस आया।

अजगर दुकान में बंधी बकरियों के पास पहुंच गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बकरी को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था। अजगर पर नजर पड़ते ही दुकान में अफरातफरी मच गई। इसी बीच सड़क से गुजर रहा सुरेश नाम का युवक मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था। जहां लोग अजगर को देखकर दूर खड़े थे, वहीं सुरेश बेखौफ होकर सीधे उसके पास पहुंच गया।

सुरेश ने अजगर को हाथ से पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने की कोशिश में अजगर युवक के हाथ और शरीर से लिपटने लगा। इसी दौरान अजगर ने सुरेश की हथेली में एकदो जगह काट भी लिया। हालांकि अजगर विषैला सांप नहीं होता, लेकिन इतने बड़े अजगर के काटने और उसके शरीर से लिपटने के बावजूद सुरेश पीछे नहीं हटा।

इसके बाद जो नजारा सामने आया, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। करीब 15 फीट लंबे और भारीभरकम अजगर को सुरेश ने अपने दोनों कंधों और गले में माला की तरह लपेट लिया। वह सरेआम अजगर के साथ खतरनाक अंदाज में खेलता नजर आया। आसपास राहगीरों और दुकानदारों की भारी भीड़ जुट गई और लोग इस हैरतअंगेज मंजर को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे।

अजगर को डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ा

काफी देर तक चले इस खतरनाक खेल के बाद सुरेश ने अजगर को एक बड़े डिब्बे में सुरक्षित बंद किया। इसके बाद उसे मीट की दुकान और आबादी वाले इलाके से दूर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। लेकिन कहानी यहां भी खत्म नहीं हुई। जैसे ही अजगर को जंगल में छोड़ा गया, वह कुछ देर के लिए बेहद आक्रामक नजर आया।

अजगर ने करीब तीन फीट तक अपना अगला हिस्सा ऊपर उठाकर फन जैसा आकार बना लिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों में फिर दहशत फैल गई। कुछ देर रुकने के बाद अजगर जंगल की तरफ चला गया और तब जाकर स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *