Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

घर पर बनाएं वेज क्रीमी पास्ता, फीका लगने लगेगा रेस्टोरेंट वाले Pasta का स्वाद, नोट कर लीजिए रेसिपी

वेज क्रीमी पास्ता
Image Source : KANAK’S KITCHEN/YT

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पास्ता का टेस्ट अच्छा लगता है। ज्यादातर लोग पास्ता खाने के लिए रेस्टोरेंट में जाते हैं। लेकिन अब आपको टेस्टी पास्ता खाने के लिए रेस्टोरेंट में जाने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको घर पर पास्ता बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे। आप स्टेप बाई स्टेप इस रेसिपी को फॉलो करके घर पर आसानी से पास्ता बना सकते हैं। आइए पहले पास्ता बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री की बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं।

पास्ता बनाने के लिए आपको एक कप बॉइल्ड पास्ता, 2 बड़ी स्पून तेल, 4 बड़ी स्पून बारीक कटा हुआ प्याज, 2 बड़ी स्पून बारीक कटी हुई गाजर, 2 बड़ी स्पून बारीक कटी हुई फूलगोभी, 4 बड़ी स्पून हरी मटर, 4 बड़ी स्पून बारीक कटी हुई हरी प्याज, 4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक कप टोमैटो प्यूरी, 2 छोटी स्पून नमक, एक छोटी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 2 छोटी , स्पून मिक्स हर्ब्स, 2 छोटी स्पून चिली फ्लेक्स, 2 छोटी स्पून पास्ता सॉस, 2 छोटा स्पून मेयोनीज, 2 छोटी स्पून शेजवान सॉस की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले कढ़ाई में तेल एड कर इसे गर्म कर लीजिए। अब गर्म तेल में कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद सभी सब्जियों को कढ़ाई में डालिए और आपस में अच्छी तरह से मिक्स करके थोड़ी देर तक इन्हें पकने दीजिए।

तीसरा स्टेप- अब आपको कढ़ाई में टोमैटो प्यूरी, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों के साथ मिला लेना है।

चौथा स्टेप- जब सारी सब्जियां अच्छी तरह से पक जाएं, तब आपको कढ़ाई में पास्ता एड करना है। 

पांचवां स्टेप- अब पास्ता सॉस, शेजवान सॉस और मेयोनीज को मिक्स कर लीजिए। साथ ही मिक्स हर्ब्स और चिली फ्लेक्स को भी एड कर लीजिए।

छठा स्टेप- आखिर में हरी प्याज एड कर पास्ता को अच्छी तरह से पकाएं और फिर गर्मागर्म पास्ता के स्वाद का लुत्फ उठाएं।

लगभग 30 से 40 मिनट के अंदर वेज क्रीमी पास्ता सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को घर पर बने पास्ता का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply