गोरखपुर में 1 लाख का इनामी बाबू एनकाउंटर में ढेर, BSP नेता की हत्या में था शामिल 

गोरखपुर में 1 लाख का इनामी बाबू एनकाउंटर में ढेर, BSP नेता की हत्या में था शामिल 
गोरखपुर में 1 लाख का इनामी बाबू एनकाउंटर में ढेर, BSP नेता की हत्या में था शामिल 

डिजिटल डेस्क : गोरखपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी और खूंखार बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू ढेर हो गया है। गोरखपुर जिले में बहुजन समाज पार्टी के एक नेता की हत्या का आरोपी और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। 

बता दें कि बसपा नेता कलामुद्दीन उर्फ कमालू की हत्या करने का आरोप था। यूपी पुलिस और STF की मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश की गोली लगने से मौत हो गयी है। देर रात गोरखपुरकुशीनगर मार्ग पर रामनगरकरजहा के पास मुठभेड़ में मारा गया। इस आरोपी पर 1 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। 

11 साल से पुलिस को दे रहा था छकानी

मारा गया अपराधी मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पिछले 11 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और पुलिस हिरासत से भागने समेत 10 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ में हेड कॉन्स्टेबल घायल

गोरखपुर में हुई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच तीखी मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में पुलिस टीम के एक हेड कॉन्स्टेबल भी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस एनकाउंटर में  मौके से हथियार और बाइक बरामद कर ली गई है।  एनकाउंटर के बाद पुलिस ने घटनास्थल की सघन तलाशी ली। मौके से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा और खोखा कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस अपराधी के मारे जाने से इलाके में अपराध पर लगाम लगाने में बड़ी मदद मिलेगी। मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें : 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *