Instagram रील देख उड़ाया मजाक… तो बौखला गया दोस्त, चाकू घोंपकर जान से मार डाला

Instagram रील देख उड़ाया मजाक… तो बौखला गया दोस्त, चाकू घोंपकर जान से मार डाला

Karnataka News: कर्नाटक के तुमकुरु शहर से एक मामूली सी बहस में हुई खूनी वारदात का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां इंस्टाग्राम रील्स देखने के दौरान दोस्त द्वारा किए गए मजाक से आहत होकर एक युवक ने अपने ही तीन साल पुराने दोस्त की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी. शुरुआत में परिजनों द्वारा इसे पैसों का विवाद बताया जा रहा था, लेकिन तिलक पार्क थाना पुलिस की जांच में वारदात की जो असल वजह सामने आई, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए.

घटना तुमकुरु के हेगड़े कॉलोनी की है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुहैल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम रब्बान है. सुहैल और रब्बान पिछले तीन सालों से काफी गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ में उठतेबैठते थे. मंगलवार की रात सुहैल और रब्बान अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ हेगड़े कॉलोनी स्थित एक दुकान के बाहर बैठे हुए बातें कर रहे थे और अपने मोबाइल पर रील्स देख रहे थे.

रील्स देखने के दौरान सुहैल ने रब्बान को चिढ़ाते हुए उसका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. शुरुआती दौर में रब्बान सुहैल के तानों पर चुप रहा, लेकिन बारबार मजाक उड़ाए जाने पर वह अपना आपा खो बैठा. दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई.

चाकू मारकर हुआ फरार, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पागल हुए रब्बान ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकाला और सुहैल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. सुहैल को खून से लथपथ हालत में छोड़कर आरोपी रब्बान मौके से रफूचक्कर हो गया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मौके पर मौजूद अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल सुहैल को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

आर्थिक विवाद का आरोप निकला फर्जी, पुलिस ने रब्बान को दबोचा

घटना के तुरंत बाद सुहैल के परिजनों ने आरोप लगाया था कि रब्बान ने पैसों के पुराने लेनदेन के विवाद में सुहैल की हत्या की है. हालांकि, तिलक पार्क थाना पुलिस ने जब घटनास्थल पर मौजूद अन्य प्रत्यक्षदर्शी दोस्तों से कड़ाई से पूछताछ की, तो रील देखकर मजाक उड़ाने की पूरी सच्चाई सामने आ गई. पुलिस ने जानकारी के आधार पर तुरंत जाल बिछाया और फरार आरोपी रब्बान को हिरासत में ले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *