बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़: लूट का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़: लूट का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सूरतगन्ज/बाराबंकी, अमृत विचार: मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को आधी रात के बाद कठोलिया पुल से छेदा रोड के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन बाइक फिसल गई।

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलबाग उर्फ सोनू पुत्र जसकरन, निवासी नाउनबाग मजरे टिकठा, थाना रामपुर मथुरा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के दो मोबाइल, एक मोटरसाइकिल, .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी थाना मोहम्मदपुर खाला में दर्ज लूट के मुकदमे समेत थाना रामनगर के एक मामले में वांछित था। आरोपी के खिलाफ सीतापुर और बाराबंकी के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *