Shravasti News: जमीन विवाद में दो युवकों की लाठीडंडों से पिटाई, एक का सिर फटा; दूसरा घायल

Shravasti News: जमीन विवाद में दो युवकों की लाठीडंडों से पिटाई, एक का सिर फटा; दूसरा घायल

इकौना , अमृत विचार: नवीन मॉडर्न थाना कटरा क्षेत्र के रमवापुर खास गांव में जमीन विवाद में शनिवार दो युवकों पर लाठीडंडों से हमला कर दिया। घटना के एक युवक का सिर फट गया। वही दूसरे युवक का पैर टूट गया। दोनों को भिनगा रेफर किया गया है।

श्रावस्ती जिले के रमवापुर खास गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार खूनी संघर्ष हुआ। आरोप है कि रास्ते में घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने बुद्धि सागर पुत्र मुल्कराज व राम सागर पुत्र सीताराम पर लाठीडंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक दोनों युवक जमीन से जुड़े कुछ जरूरी कागजात लेकर पुलिस चौकी की ओर जा रहे थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद विपक्षियों ने कथित तौर पर दोनों पर हमला कर दिया। मारपीट में बुद्धि सागर के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि राम सागर के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है।

घटना के बाद दोनों घायलों को देर शाम एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन पर कब्जे को लेकर विपक्षी से काफी समय से विवाद चला आ रहा है। पीड़ितों ने विपक्षियों पर दबंगई का आरोप लगाते हुए कहा कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस पर भी मामले में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन से जुड़े विवाद का समय रहते उचित निस्तारण नहीं होने के कारण विवाद लगातार बढ़ता गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *