मानसून बनेगा और भी मजेदार! पंकज भदौरिया के टिप्स से बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी पकोड़े

मानसून बनेगा और भी मजेदार! पंकज भदौरिया के टिप्स से बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी पकोड़े

बारिश में अगर गरमागरम कड़क चाय मिल जाए और साथ में कुरकुरे पकौड़े तो मजा आ जाता है. मानसून का मौसम शुरू होते ही हर भारतीय फैमिली की यही स्टोरी है. अक्सर शिकायत होती है कि घर पर पकौड़ा बाजार की तरह क्रंची नहीं बनते हैं या फिर अंदर की सब्जियां कच्ची रह जाती हैं. शेफ पंकज भदौरिया ने 5 ऐसे टिप्स शेयर किए हैं, जिससे पकौड़े इतने क्रिस्पी बनेंगे कि हर कोई तारीफ करता दिखाई देगा.

पालक के लेकर आलू, प्याज, पनीर, बैंगन से लेकर गोभी तक…अगर आप किसी भी सब्जी से पकोड़े बनाते है तो बस कुछ छोटीछोटी बातों को ध्यान में रखना चाहिए, जैसे बेटर किस तरह बनाएं. आंच कितनी रखें.फिलहाल जान लेते हैं क्रिस्पी पकोड़े बनाने के टिप्स.

पहला टिप्स करें नोट

पकोड़े बनाते वक्त सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली चीज होती है कि आप सब्जियों को पतलापतला काटें. इससे उनमें नमी कम रहती है और पकौड़े ज्यादा कुरकुरे बनते हैं. इसी के साथ सब्जियां कच्ची भी नहीं रह जाती हैं.

चावल का आटा आएगा काम

जब आप पकोड़े का बैटर बना रहे हो तो इसमें सिर्फ बेसन का इस्तेमाल न करें. अगर आपको कुरकुरे पकोड़े बनाने हैं तो इसके लिए बेसन में चावल का आटा मिलाएं. पंकज भदौरिया के मुताबिक हर कप बेसन में 2 बड़े चम्मच चावल का आटा मिलाना चाहिए.

Getty Images

बेकिंग सोडा आएगा काम

पकोड़ी की ऊपर की लेयर बिल्कुल क्रंची रहे, इसके लिए बैटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला लें. हालांकि इसे गलती से भी ज्यादा मिलाने की गलती न करें. वरना स्वाद पर असर पड़ सकता है.

गर्म तेल मिलाएं

पंकज भदौरिया कहती हैं कि आप बैटर में थोड़ा गर्म तेल मिलाएं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इससे न सिर्फ पकौड़े की बाहर वाली लेयर क्रंची होती है, बल्कि ये अंदर से भी कुरकुरे बनते हैं. वहीं प्याज के पकोड़े बनाने के लिए बेसन में पानी नहीं मिलाने की जरूरत होती है.

पकोड़े फ्राई करने का तरीका

ज्यादा कुरकुरे पकोड़े बनाने के लिए जरूरी है कि इसकी फ्राई टेक्नीक सही होनी चाहिए.पहले गर्म तेल में सिर्फ 30 सेकंड तक पकोड़ो को ऐसे ही रहना देना चाहिए. इसे कलछी से न छुएं. इस दौरान तलने से पकोड़े की ऊपरी परत की नमी निकल जाती है और ये टूटते नहीं हैं. इससे पकोड़े बहुत ज्यादा कुरकुरे हो जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *