UP T20 League: काशी रुद्रास का पलटवार! कानपुर सुपरस्टार्स को 8 विकेट से रौंदकर दर्ज की पहली जीत, गोस्वामीकरन का बल्ला गरजा

UP T20 League: काशी रुद्रास का पलटवार! कानपुर सुपरस्टार्स को 8 विकेट से रौंदकर दर्ज की पहली जीत, गोस्वामीकरन का बल्ला गरजा

लखनऊ, अमृत विचार। गत चैंपियन काशी रुद्रास ने उत्तर प्रदेश टी20 लीग सीजन4 में शानदार वापसी करते हुए रविवार को चौथे मुकाबले में कानपुर सुपरस्टार्स को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ काशी ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोला, जबकि कानपुर सुपरस्टार्स को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में काशी रुद्रास ने 18.1 ओवर में दो विकेट खोकर 164 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

समीर रिजवी ने खेली नाबाद 71 रन की पारी

कानपुर सुपरस्टार्स की ओर से समीर रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे। सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने 23 गेंदों पर 22 और प्रियांशु पांडेय ने 23 गेंदों पर 26 रन बनाए। आदर्श और प्रियांशु ने पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े। इसके बाद रिजवी ने एक छोर संभाले रखा और अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरते हुए टीम को 163 रन तक पहुंचाया।

काशी की शुरुआत खराब, फिर करनगोस्वामी ने पलटा मैच

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। उवैश अहमद को विनीत पंवार ने आउट किया और उनका कैच समीर रिजवी ने पकड़ा। इसके बाद कप्तान करन शर्मा और अभिषेक गोस्वामी ने मोर्चा संभाल लिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दोनों ने कानपुर के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए दूसरे विकेट के लिए 84 गेंदों पर 135 रन की शानदार साझेदारी की और मैच पूरी तरह काशी के पक्ष में कर दिया।

गोस्वामी ने ठोका नाबाद अर्धशतक

अभिषेक गोस्वामी ने 52 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। वहीं कप्तान करन शर्मा ने 44 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेली। दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत काशी ने 18.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक गोस्वामी को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *