UP: पिस्टल दिखाकर कलमा पढ़वाया, धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाया; दलित महिला ने बयां किया दर्द

UP: पिस्टल दिखाकर कलमा पढ़वाया, धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाया; दलित महिला ने बयां किया दर्द

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक अनुसूचित जाति की महिला को धोखे से घर बुलाकर पिस्टल की नोक पर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराने है, निकाह का दबाव बनाने और कई दिनों तक बंधक रखकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. पीड़िता की तहरीर के आधार पर मझोला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

UP: पिस्टल दिखाकर कलमा पढ़वाया, धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाया; दलित महिला ने बयां किया दर्द

शियकत के अनुसार, यह घटना 6 फरवरी 2026 की है. जिसकी थाने में शिकायत पीड़िता द्वारा 10 जुलाई 2026 को दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल जांच शुरू कर दी गई है. इस आपराधिक कृत्य में शामिल मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस घटना में नामजद अन्य आरोपियों, जिनमें एक मौलवी और दो अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस ने शुरू की जांच

दर्ज कराई गई एफआईआर के पीड़िता ने बताया कि मझोला के इलाके की रहने वाली वादिया के पीर का बाजार निवासी सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज बेगम से पिछले 3 वर्षों से अच्छे पारिवारिक संबंध थे. दोनों परिवारों का एकदूसरे के घर आनाजाना था और वे मिलजुल कर त्योहार मनाते थे. आरोप है कि सुल्तान सलाउद्दीन पीड़िता पर काफी समय से बुरी नियत रखता था.

बीती 6 फरवरी 2026 को मेहनाज बेगम ने पीड़िता को विश्वास में लेकर अपने घर बुलाया था, जहां पहले से ही सलाउद्दीन, एक मौलवी और दो अज्ञात लोग मौजूद थे. वहां पहुंचते ही आरोपियों ने महिला को जबरन बंधक बना लिया था. इसके बाद लाइसेंसी पिस्टल की नोक पर डराधमकाकर मौलवी के जरिए जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और कलमें पढ़वाए गए थे. जब पीड़िता पर निकाह का दबाव बनाया गया था, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया था.

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता ने बताया कि निकाह और धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को जातिसूचक शब्द बोलते हुए गंदीगंदी गालियां दीं और बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. महिला को कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और इस दौरान सलाउद्दीन ने उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़खानी भी की. किसी तरह जान बचाकर निकली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सलाउद्दीन एक शातिर और आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ बदायूं में भी हत्या के प्रयास का मुकदमा चल रहा है.

दुष्कर्म करने का भी लगाया आरोप

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना मझोला में पीड़िता द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें प्रकाश नगर की रहने वाली महिला ने सुल्तान सलाउद्दीन और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि जानपहचान का फायदा उठाकर आरोपी की पत्नी मेहनाज ने उसे अपने घर बुलाया था जहां सुल्तान सलाउद्दीन ने उसके साथ दुर्व्यवहार व दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत की गई. इसके बाद पीड़िता पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया और उसे अवैध रूप से किडनैप करके बंधक रखा गया था.

एसपी सिटी ने आगे बताया कि प्रार्थना पत्र मिलते ही पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया था. मझोला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य नामजद आरोपी सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस घटना में शामिल एक मौलवी और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *