UP ATS Action : मदरसे के नाम पर चंदा, निशाने पर आतंकी संगठन! बिहार का युवक गिरफ्तार; मसूद अजहर से कनेक्शन की जांच

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता ने मदरसे की आड़ में कथित तौर पर आतंकी संगठन को आर्थिक मदद पहुंचाने की तैयारी कर रहे बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। एटीएस के मुताबिक आरोपी लोगों से मदरसे के नाम पर चंदा जुटाकर उस रकम को पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन तक भेजने की कोशिश कर रहा था।

जांच के दौरान आरोपी के जैशएमोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर से प्रभावित होने और सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर भड़काऊ एवं जेहादी सामग्री प्रसारित करने की बात सामने आई है। एटीएस अब आरोपी के संपर्कों, आर्थिक लेनदेन और सोशल मीडिया गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने पर सामने आई गतिविधियां

एटीएस की जांच में आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया गया है और पूर्व में मेरठ में रहकर एक मदरसे में पढ़ाई कर चुका है। एटीएस के अनुसार, आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट का विश्लेषण करने पर पता चला कि वह मसूद अजहर की कथित भड़काऊ और जेहादी तकरीरों को साझा करता था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि इनके जरिए लोगों को हिंसक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा था।

16 अगस्त को हुई गिरफ्तारी

एटीएस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा जुटाकर उस धनराशि को पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन तक पहुंचाने की तैयारी में है। सूचना का सत्यापन करने के बाद टीम ने कार्रवाई की और 16 अगस्त 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आतंकी फंडिंग और संपर्कों की जांच

एटीएस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितनी रकम जुटाई, उसका इस्तेमाल कहां किया गया और उसके संपर्क किनकिन लोगों से थे। जांच एजेंसी आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों और संभावित आर्थिक लेनदेन को भी खंगाल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *