
Aaj Ka Rashifal 18 August 2026। मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलगअलग परिणाम लेकर आएगा। :किसी राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिलेगा तो कुछ को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
आज कारोबार में बड़ा धन लाभ होने के योग हैं। संतान के करियर को लेकर चल रही चिंता दूर हो सकती है। बिगड़े रिश्तों को सुधारने में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि
आज नए कार्यों की शुरुआत करने का विचार बना सकते हैं। मेहनत से पीछे न हटें। कार्यक्षेत्र में नए लोग आपसे मित्रता करना चाहेंगे, जिससे भविष्य में लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि
आज किसी का अपमान करने से बचें। आपके व्यवहार से सहकर्मी नाराज हो सकते हैं। काम को आसान बनाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग सीखने का प्रयास करें।
कर्क राशि
आज दिन की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रहेगी। परिजनों के व्यवहार से थोड़े असंतुष्ट रह सकते हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। परिस्थितियों को लेकर ज्यादा परेशान होने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में ताजगी आएगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या राशि
आज किसी के प्रति मन में नकारात्मक भाव न रखें। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिल सकता है।
तुला राशि
आज अनावश्यक बातों पर ध्यान देने से बचें। व्यवसाय में बिक्री कुछ कम हो सकती है। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाए रखें। आपकी कई परियोजनाएं सफल हो सकती हैं। प्रेमी के साथ घूमने का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति में भी वृद्धि के योग हैं।
वृश्चिक राशि
आज कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें और दूसरों के मामलों में अधिक हस्तक्षेप न करें। किसी की बातों को लेकर परेशान होने से बचें। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।
धनु राशि
आज आपके सभी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। मन में नए और रचनात्मक विचार आएंगे। काम के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी, जिससे आपको सफलता मिलने की संभावना है।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। मातापिता का सहयोग प्राप्त होगा और महत्वपूर्ण कार्यों में उनका मार्गदर्शन मिलेगा।
कुंभ राशि
आज पूरा दिन व्यस्तता में बीतेगा। अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है, इसलिए कार्यस्थल पर सावधानी से काम करें। व्यवसायियों को ऑर्डर समय पर पूरा करने में परेशानी आ सकती है।
मीन राशि
आज साझेदारी वाले व्यापार में परेशानियां आ सकती हैं। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहें और बाहर का भोजन करने से बचें।