Kanpur News: विकास भवन पहुंचे छात्रों ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन, स्कोलरशिप नहीं मिलने का लगाया आरोप

Kanpur News: विकास भवन पहुंचे छात्रों ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन, स्कोलरशिप नहीं मिलने का लगाया आरोप

कानपुर, अमृत विचार। छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने सोमवार को विकास भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने विकास भवन का मुख्य गेट बंद कर समाज कल्याण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते कुछ देर तक विकास भवन परिसर में अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

दो शैक्षिक सत्र की छात्रवृत्ति नहीं मिलने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि शैक्षिक सत्र 202425 और 202526 की छात्रवृत्ति अब तक उनके बैंक खातों में नहीं पहुंची है। छात्रों का कहना है कि छात्रवृत्ति के लिए वे कई बार समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

मेन गेट बंद कर जताया विरोध

छात्रों ने विकास भवन के मुख्य गेट को बंद कर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द छात्रवृत्ति जारी करने की मांग की। गेट बंद होने के कारण परिसर में आनेजाने वाले लोगों को कुछ देर परेशानी का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्या सुनी। अधिकारियों ने छात्रों को जल्द समस्या का समाधान कराने और छात्रवृत्ति से संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

ये भी पढ़े : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *