उजड़ गई हंसतीखेलती दुनिया : पति फंदे पर लटका, सदमे में नवविवाहिता ने भी तोड़ा दम

उजड़ गई हंसतीखेलती दुनिया : पति फंदे पर लटका, सदमे में नवविवाहिता ने भी तोड़ा दम
उजड़ गई हंसतीखेलती दुनिया : पति फंदे पर लटका, सदमे में नवविवाहिता ने भी तोड़ा दम

श्रीदत्तगंज, बलरामपुर, अमृत विचार : थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में रविवार को नवविवाहित दंपती की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। पति कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसे देखकर पत्नी सदमे में बेहोश हो गई। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

महदेईया बाजार चौकी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि गांव निवासी राकेश शर्मा और उनकी पत्नी रोशनी शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। रविवार सुबह कमरे से महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।

दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर लोग भीतर पहुंचे तो राकेश फंदे से लटका मिला। पति को उस हालत में देखकर रोशनी बेहोश होकर गिर पड़ी।

परिजनों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन राकेश की मौत हो चुकी थी। वहीं, रोशनी को पहले उतरौला के एक निजी अस्पताल और बाद में गोंडा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि रोशनी का पोस्टमार्टम गोंडा में कराया गया। थाना प्रभारी अविरल शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन दोनों मौतों के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *