Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

‘करोड़पति से भिखारी’ बना हरियाणवी फिल्म एक्टर! वायरल वीडियो में सुनाई दर्द भरी कहानी

‘करोड़पति से भिखारी’ बना हरियाणवी फिल्म एक्टर! वायरल वीडियो में सुनाई दर्द भरी कहानी

Haryanvi Actor Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी जिंदगी की दर्दभरी कहानी सुनाता नजर आ रहा है।

वीडियो में दिख रहा शख्स खुद को कभी करोड़ों की संपत्ति का मालिक बताता है, लेकिन आज वह सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और इसे देखकर कई लोग हैरान और दुखी दोनों हो रहे हैं।

हरियाणवी हीरो को पत्नी के धोखे ने बना दिया भिखारी

वीडियो में युवक अपनी पहचान वीके गिरी के रूप में बताता है और कहता है कि वह जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। उसका दावा है कि वह हरियाणवी फिल्म मंथन में हीरो और डायरेक्टर रह चुका है।

इसके अलावा वह बताता है कि उसके पास दो फैक्ट्रियां थीं और वह काफी संपन्न जीवन जीता था। वीडियो में युवक यह भी आरोप लगाता है कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया और उसकी पूरी संपत्ति अपने कब्जे में ले ली, जिसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

वीडियो देख लोग हुए भावुक, दे रहे सहानुभूति

में युवक अपने बेटे का जिक्र करते हुए कहता है कि वह जोधपुर में पढ़ाई कर रहा है और वह उसकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देना चाहता। हालांकि, खुद की हालत को लेकर वह काफी परेशान नजर आता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स की भावुक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग उसकी कहानी पर सहानुभूति जता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती और उसे मदद की जरूरत है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply