Moradabad News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर हुई विचार गोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिता

Moradabad News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर हुई विचार गोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिता
Moradabad News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर हुई विचार गोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिता

मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रामगंगा विहार नगर इकाई ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी एवं स्वामी विवेकानंद चित्रकला प्रतियोगिता कराई। जिसका भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद  के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चित्र बनाए।

मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मेरठ प्रांत के पूर्व अध्यक्ष मेजर राजीव ढल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुर्ननिर्माण का सशक्त अभियान है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रहित एवं समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से लेकर आज 78 वर्षों में राष्ट्र प्रथम मानकर कार्य कर रहा है।

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सहमंत्री चकित चौधरी ने परिषद के इतिहास और छात्रहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को संगठन से जुड़कर समाज एवं राष्ट्र के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के उपाध्यक्ष  संजय सिंह एवं विभाग संयोजक छविनाथ अरोड़ा, राम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। संचालन अनमोल शर्मा ने किया।

चित्रकला प्रतियोगिता कराने में विद्यालय की शिक्षिका संगीता का विशेष योगदान रहा। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी  सदस्य  अनमोल शर्मा, महानगर सहमंत्री पासून माथुर, रामगंगा विहार नगर इकाई मंत्री प्रखर बंसल, सचिन यादव, मानव दिवाकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *