Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

पेट्रोल की टेंशन खत्म! जब बुलेट छोड़ ‘चेतक’ पर सवार होकर दफ्तर पहुंचा बैंक कर्मचारी, देखें वायरल VIDEO

पेट्रोल की टेंशन खत्म! जब बुलेट छोड़ ‘चेतक’ पर सवार होकर दफ्तर पहुंचा बैंक कर्मचारी, देखें वायरल VIDEO

Dewas Petrol Shortage: मध्य प्रदेश के देवास में पेट्रोल की किल्लत के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक बैंक कर्मचारी घोड़े पर सवार होकर ऑफिस पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह युवक रोजाना अपनी बुलेट बाइक से दफ्तर जाता था, लेकिन पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों और भारी भीड़ के कारण उसने इस बार घोड़े से ऑफिस जाने का फैसला किया। 24 मार्च को शहर के कई पेट्रोल पंप बंद होने और मेंड़की रोड स्थित पंप पर लंबा इंतजार होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

क्या है पूरा मामला?

में पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारों और ईंधन को लेकर बनी अफवाहों के बीच एक युवक ने अनोखा अंदाज अपनाकर सबका ध्यान खींच लिया। राधागंज निवासी, एयू फाइनेंस कलेक्शन में कार्यरत गोपाल ठाकुर घोड़े पर सवार होकर अपने ऑफिस पहुंचा।

जहां लोग पेट्रोल भरवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे, वहीं युवक ने इस अनोखे जुगाड़ से सफर तय किया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इसे दिलचस्प और हटकर बताया, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है और अफवाहों से बचने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर वाीडियो वायरल

अगले दिन जब यह युवक घोड़े पर सवार होकर ऑफिस गया, तो लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस अनोखे अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन अब यह मामला उसके लिए परेशानी भी बन सकता है।

दरअसल, सड़क पर घोड़ा दौड़ाते समय उसने यातायात नियमों का पालन नहीं किया और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में चलता नजर आया। इसी कारण वह पुलिस की नजर में आ गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply