Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर; 3 जवान भी घायल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर; 3 जवान भी घायल

Gurugram Police Encounter: हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के चार शूटर ढेर हो गए. एनकाउंटर के दौरान गैंग का एक अन्य शूटर भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर; 3 जवान भी घायल

सुशांत लोक इलाके में हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दीपक नांदल गैंग के वांटेड शूटर एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर सुशांत लोक इलाके में मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की.

कारोबारी के घर पर की थी फायरिंग

जानकारी के अनुसार, गैंग के बदमाशों ने एक कारोबारी के घर पर हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. बताया जा रहा है कि कारोबारी को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर की ओर से लगातार फिरौती के संदेश मिल रहे थे. इसी सिलसिले में बदमाश वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे.

पुलिस पर भी की ताबड़तोड़ फायरिंग

जब क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दीपक नांदल गैंग के पांच बदमाशों को गोलियां लगीं, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

3 पुलिसकर्मी भी हुए घायल

मुठभेड़ के दौरान क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल पुलिसकर्मियों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *