Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

क्या आपको भी होती है बार-बार गैस की समस्या? खराब पाचन नहीं हो सकती है लिवर से जुड़ी ये गंभीर बीमारी!

क्या आपको भी होती है बार-बार गैस की समस्या? खराब पाचन नहीं हो सकती है लिवर से जुड़ी ये गंभीर बीमारी!

Liver Disease Symptoms: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़े खान-पान के कारण पेट की समस्याएं आम हो गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार होने वाली ब्लोटिंग और एसिडिटी का सीधा संबंध आपके से है। अगर लिवर ठीक से काम नहीं करेगा तो पाचन तंत्र पूरी तरह चरमरा सकता है।

पेट में गैस बनना, भारीपन महसूस होना या खाना खाने के बाद पेट फूल जाना ये ऐसी समस्याएं हैं जिन्हें हम अक्सर पाचन की खराबी कहकर टाल देते हैं। लेकिन इन लक्षणों को नजरअंदाज करना आपकी पूरी सेहत पर भारी पड़ सकता है। यह समस्या सिर्फ आपके पेट तक सीमित नहीं है बल्कि यह आपके शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग लिवर की कार्यक्षमता से जुड़ी हो सकती है।

पाचन और लिवर का कनेक्शन

बहुत कम लोग जानते हैं कि लिवर ही वह इंजन है जो पाचन क्रिया को चलाता है। लिवर खाना पचाने के लिए रोजाना एक निश्चित मात्रा में पित्त बनाता है। यह पित्त भोजन में मौजूद वसा को तोड़ने और उसे अवशोषित करने में मदद करता है। जब लिवर कमजोर होता है या सही मात्रा में पित्त नहीं बना पाता तो इसका सीधा असर पाचन पर पड़ता है। जिसके कारण आपको बार-बार , ब्लोटिंग होना, हल्का पेट दर्द और भारीपन जैसी समस्याएं घेर लेती हैं।

लिवर को कमजोर करती हैं ये आदतें

हमारी रोजमर्रा की कुछ गलतियां लिवर को धीरे-धीरे बीमार बना रही हैं जिन्हें हम अक्सर सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जो गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं।

  • देर रात भारी भोजन करना।
  • जंक फूड और जरूरत से ज्यादा तला-भुना खाना।
  • रिफाइंड शुगर (चीनी) का अत्यधिक सेवन।

लिवर को डिटॉक्स करने के उपाय

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए उसे समय-समय पर साफ करना जरूरी है। आयुर्वेद में इसके लिए गिलोय को सबसे उत्तम माना गया है। सुबह खाली पेट गिलोय का रस पीने से न केवल इम्यूनिटी बढ़ती है बल्कि लिवर की कार्य करने की क्षमता भी दुरुस्त होती है।

इसके अलावा अपने आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। साबुत अनाज, फल और सब्जियां लिवर के लिए सुरक्षा कवच का काम करती हैं। सबसे जरूरी बात रिफाइंड चीनी का इस्तेमाल कम से कम करें क्योंकि यह लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है।

सिर्फ गैस की दवा लेकर लक्षणों को दबाएं नहीं बल्कि अपनी जीवनशैली में बदलाव कर लिवर को मजबूत बनाएं। अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply