Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

गुड़ और नारियल से बना लड्डू कमजोर हड्डियों के लिए है फायदेमंद, जानें कितनी मात्रा में होनी चाहिए सामग्री और प्रोसेस

गुड़ नारियल के लड्डू
Image Source : YOUTUBE – @AJMER RASOI

अगर आप हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कोई स्वादिष्ट और देसी उपाय ढूंढ रहे हैं, तो गुड़ और नारियल के लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। गुड़ में मौजूद आयरन और मिनरल्स, नारियल की हेल्दी फैट्स और ड्राई फ्रूट्स की पोषकता मिलकर शरीर को ताकत देने के साथ हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि ये लड्डू स्वाद में जितने लाजवाब होते हैं, सेहत के लिए उतने ही फायदेमंद भी और इन्हें घर पर बनाना भी बेहद आसान है।

गुड़ और नारियल लड्डू के लिए सामग्री:

देसी घी 3 बड़े चम्मच, सूखे मेवे 1 कप (लगभग 150 ग्राम), मूंगफली 100 ग्राम, नारियल 2 कप (लगभग 170 ग्राम), गुड़ लगभग 250 ग्राम, हरी इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच, सौंफ पाउडर 1 छोटा चम्मच, किशमिश 2 बड़े चम्मच, खरबूजे के बीज 2 बड़े चम्मच, सूखा नारियल (कसा हुआ) 2 बड़े चम्मच

कैसे बनाएं गुड़ और नारियल लड्डू?

  • पहला स्टेप: सबसे पहले एक कड़ाही में मूंगफली को हल्का भून लें और ठंडा होने पर उसका छिलका निकालकर दरदरा कूट लें।

  • दूसरा स्टेप: अब उसी कड़ाही में सूखे मेवे (बादाम, काजू आदि) को हल्का सा भून लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।

  • तीसरा स्टेप: कढ़ाही में 2-3 बड़े चम्मच देसी घी डालें और उसमें कसा हुआ नारियल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

  • चौथा स्टेप: अब इसमें भुनी हुई मूंगफली, सूखे मेवे, किशमिश और खरबूजे के बीज डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

  • पांचवा स्टेप: दूसरी पैन में थोड़ा सा पानी डालकर गुड़ को पिघलाएं और हल्की चाशनी तैयार करें (ज्यादा गाढ़ी न करें)।

  • छटवां स्टेप: तैयार गुड़ की चाशनी को नारियल और मेवे के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिला लें। इसमें इलायची पाउडर और सौंफ पाउडर डालकर फिर से मिक्स करें।

  • सातवां स्टेप: मिश्रण थोड़ा ठंडा होने पर हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। ऊपर से सूखे नारियल में लपेटकर सर्व करें।

  • आठवां स्टेप: स्वादिष्ट और हेल्दी गुड़-नारियल के लड्डू तैयार हैं। इन्हें रोज सीमित मात्रा में खाकर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply