Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

₹1000 करोड़ कमाई के बाद ‘धुरंधर’ पर नया विवाद, पाकिस्तान के लियारी के लोगों ने मांगा 70% हिस्सा

₹1000 करोड़ कमाई के बाद ‘धुरंधर’ पर नया विवाद, पाकिस्तान के लियारी के लोगों ने मांगा 70% हिस्सा

Pakistani Demand Share From Dhurandhar Collection : सोशल मीडिया के दौर में फिल्में अब सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि बहस और विवाद का कारण भी बन जाती हैं। इन दिनों Dhurandhar: The Revenge नाम की फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। लेकिन असली चर्चा अब इसकी कमाई को लेकर नहीं, बल्कि उससे जुड़े एक अनोखे विवाद को लेकर हो रही है। पाकिस्तान के लियारी इलाके के कुछ लोगों ने फिल्म की कमाई में 70 से 80 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग कर दी है।

धुरंधर 2 की कमाई में पाकिस्तान के लोगों ने मांगा हिस्सा

स्थानीय लोगों का कहना है कि फिल्म में उनके इलाके का नाम और माहौल दिखाया गया है, इसलिए उन्हें भी इस कमाई में हिस्सा मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि “कमाई हमारी, फिल्म तुम्हारी?”

इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अगर फिल्म ने उनके इलाके के नाम से इतना पैसा कमाया है, तो उस पैसे का इस्तेमाल वहां के विकास के लिए होना चाहिए। उन्होंने सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की खराब हालत का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि “रोड तभी बनेगी जब इंडिया पैसा देगा।”

वीडियो पर किए लोगों ने मजेदार कमेंट

इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, जिसमें रणविर सिंह एक भारतीय खुफिया अधिकारी के किरदार में नजर आते हैं। कहानी में उनका किरदार लियारी के गैंग नेटवर्क में घुसकर मिशन पूरा करता है। इसी कनेक्शन को आधार बनाकर लोग अपनी मांग रख रहे हैं।

हालांकि यह मांग ज्यादा सोशल मीडिया मजाक और ट्रेंड का हिस्सा नजर आ रही है, लेकिन इसने इंटरनेट पर एक नई बहस जरूर छेड़ दी है कि फिल्मों में दिखाए गए स्थानों और असल जगहों के बीच जिम्मेदारी की कोई सीमा तय होनी चाहिए या नहीं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply