रक्षाबंधन तक खिल उठेगा आपका चेहरा, अभी से लगाना शुरू कर दें ये फेस पैक

रक्षाबंधन तक खिल उठेगा आपका चेहरा, अभी से लगाना शुरू कर दें ये फेस पैक

फेस्टिवल पर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा ग्लोइंग और दागधब्बों रहित नजर आए. इसी के साथ थोड़ी रंगत भी निखर जाए. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी त्वचा की देखभाल पर थोड़ा ध्यान दें. कुछ ऐसी नेचुरल चीजें होती हैं जो न सिर्फ आपकी रंगत को निखाकर ग्लो बढ़ाती हैं, बल्कि स्किन को भी हेल्दी बनाए रखने और कई प्रॉब्लम जैसे पिंपल्सस टैनिंग से छुटाकारा दिलाती हैं. ऐसा ही एक फेस पैक जानेंगे जो रक्षाबंधन तक आप अगर रोजाना चेहरे पर लगाएं तो बढ़िया रिजल्ट मिल सकता है.

घर में रखी नेचुरल चीजें न सिर्फ किफायती होती हैं, बल्कि ये त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाती हैं. राखी पर अगर आप भी चाहती हैं कि फोटो आपकी स्किन कमाल की दिखाई दे तो जान लें कि आपको किन चीजों से बना फेस पैक लगाना चाहिए.

ये पुराना नुस्खा है कारगर

भारतीय घरों में हल्दी का यूज हेल्दी स्किन के लिए पुराने जमाने से होता आ रहा है. दही का फेसपैक काफी पुराना और कारगर नुस्खा है. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए. 1 चम्मच दही, चुटकी भर हल्दी, आधा चम्मच बेसन, 1 छोटा चम्मच शहद. ध्यान रखें कि ज्यादा फायदे के लिए आप शुद्ध कस्तूरी हल्दी का इस्तेमाल करें.

कैसे लगाएं ये फेस पैक?

सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और फिर एक पतली लेयर पूरे चेहरे से लेकर गर्दन तक अप्लाई करें. इसे कम से कम 20 मिनट लगा रहने दें और फिर सादा पानी से चेहरा धो लें. इस पैक को रोजाना सोने से पहले अप्लाई करना है और क्लीन करने के बाद ध्यान रखें कि डेली रूटीन की स्किन केयर करना न भूलें.

Getty Images

ये चीज न करें स्किप

रोजाना सुबह अपने चेहरे पर SPF 50 या 30 प्लस की सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें, क्योंकि धूप से न सिर्फ टैनिंग बढ़ती है, बल्कि इससे आपकी त्वचा डैमेज होती है, जिससे जल्दी झुर्रियां, फाइन लाइन और डलनेस होने लगती है.

ये टिप्स दिखाएगा कमाल असर

आप चाहे तो फेस पैक क्लीन करने के बाद अपने चेहरे पर विटामिन ई और एलोवेरा जेल लगा सकती हैं. इससे काफी बढ़िया रिजल्ट मिलता है. इसके लिए आप एक खाली छोटे शीशे के जार में मार्केट वाला एलोवेरा जेल डालें. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसमें जरूरत के मुताबिक 1 या 2 विटामिन ई के कैप्सूल अच्छी तरह से मिलाकर रख लें. इसे सोने से पहले फेस पर अप्लाई करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *