
Image Source : YOUTUBE – @KABITASKITCHENQUICKRECIPES
सांभर मसाला मुख्य रूप से दक्षिण भारत (Tamil Nadu, Karnataka, Kerala, Andhra Pradesh) का एक पारंपरिक मसाला मिश्रण है। यह दाल, इमली और मसालों का एक अनूठा मिश्रण है जो दक्षिण भारतीय व्यंजनों का अभिन्न हिस्सा है। इसका इस्तेमाल सांभर से लेकर सब्जियों को बनाने में खूब किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह मसाला (How To Make South Indian Sambar Masala) आप आसानी से घर पर भी तैयार कर सकते हैं, चलिए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं?
सांभर मसाला बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making Sambar Masala:
साबुत धनिया (1/4 कप), चना दाल (1 बड़ा चम्मच), उड़द दाल (1 बड़ा चम्मच), मेथी दाना (1/2 छोटा चम्मच), जीरा (1 चम्मच), राई (1 चम्मच), सूखी लाल मिर्च (8-10), करी पत्ता (1/4 कप), हींग (2 चुटकी), हल्दी पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
कैसे बनाएं सांभर मसाला? How to make Sambar Masala at home?
-
पहला स्टेप: घर पर खुशबूदार सांभर मसाला बनाने के लिए गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें। अब धीमी आंच पर, साबुत धनिया, चना दाल, उड़द दाल, मेथी दाना, जीरा, राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता को सुनहरा होने तक एक साथ भूनें।
-
दूसरा स्टेप: आप इन सभी मसालों को अलग अलग भी भून सकते हैं।इस बात का ध्याना रखें कि मसाले को सूखा ही भूनना चाहिए, बिना तेल के। धीमी आंच पर भूनें ताकि मसाले जलें नहीं और अच्छी खुशबू आए।
-
तीसरा स्टेप: भुने हुए मसालों को पूरी तरह से ठंडा होने दें, फिर मिक्सी में हींग और हल्दी के साथ बारीक पीस लें। इस मसाले में हींग का इस्तेमाल जरूर करें, इससे स्वाद बढ़ जाता है। आपका स्वादिष्ट सांभर मसाला बनकर तैयार है।
-
चौथा स्टेप: जब मसाले ठंडा हो जाए तब इसके बाद उसे कांच के एयर-टाइट कंटेनर में रखें। एयर-टाइट कंटेनर में रखने से मसालों को 4-6 महीने तक स्टोर किया जा सकता है।



