Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

Ravindra Jadeja ने तलवार नहीं तमंचे से मचाया गदर, एक ही ओवर में CSK की बखिया उधेड़ी; VIDEO

 

Ravindra Jadeja ने तलवार नहीं तमंचे से मचाया गदर, एक ही ओवर में CSK की बखिया उधेड़ी; VIDEO

Ravindra Jadeja Gun Celebration VIDEO: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का शर्मनाक आगाज देखकर सीएसके फैंस ने एमएस धोनी को जितना याद किया उतना ही फैंस के दिल में रविंद्र जडेजा को पिंक जर्सी में देखकर पछतावा भी किया। फैंस के साथ CSK प्लेयर्स और मैनेजमेंट के दिल पर उस वक्त छुरी फिर गई होगी जब जडेजा ने अपने एक ही ओवर में सीएसके की बखिया उधेड़ी होगी।

आईपीएल में पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके रविंद्र जडेजा सोमवार, 30 मार्च को पिंक जर्सी यानी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते दिखाई दिए। जडेजा जिस भी टीम की ओर से खेले उन्होंने अपनी टीम को जीतने के लिए हमेशा से पूरी जान झोंक दी है।

पिंक जर्सी में खिले Ravindra Jadeja

कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को CSK के खिलाफ भी देखने को मिला। दुबे और सरफराज को आउट करने के बाद से जड्डू ने तलवार वाला नहीं बल्कि तमंचे वाला सेलिब्रेशन किया। जो हर बार से अलग और काफी दमदार था। राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनते ही स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के तेवर बदल गए।

एक ही ओवर में किया दुबे और सरफराज का शिकार

8वें ओवर में जब कप्तान रियान पराग ने जडेजा के हाथ में गेंद थमाई तो उन्होंने दूसरी ही गेंद पर सरफराज खान को LBW आउट कर दिया। इसके बाद शिवम दुबे ने पहली गेंद पर ही छक्का जड़कर जडेजा का दिल दुखा दिया लेकिन आखिरी गेंद पर जड्डू ने पलटवार करते हुए शिवम दुबे का शिकार कर लिया। इसके बाद से जडेजा ने सीएसके को कभी न भूलने वाला जख्म दिया।

Ravindra Jadeja का तमंचे वाला सेलिब्रेशन

विकेट लेने के बाद जडेजा ने बीच मैदान पर ‘बंदूकबाजी’ वाला जश्न मनाकर CSK फैंस को गहरा जख्म दिया। उनका ये सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2026 का शानदार आगाज किया और 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply