Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

काली गर्दन को साफ करने के उपाय, दूर हो जाएगी टैनिंग और गंदगी, इस्तेमाल करें ये घरेलू नुस्खा

गर्दन का कालापन कैसे साफ करें
Image Source : INDIA TV

खूबसूरती के चक्कर में लोग कई बार चेहरा तो चमका लेते हैं लेकिन गर्दन पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में लंबे समय में गर्दन पर धूल-मिट्टी जमा होने लगती है जो मैल की जिद्दी और मोटी परत के रूप में जमा हो जाती है। धूप में निकलने और ख्याल न रखने की वजह से टैनिंग हो जाती है जो गर्दन के रंग को काला बनाती है। गर्दन में कई फोल्ड होते हैं और इन जगहों पर खासतौर से काली लाइन जैसी बन जाती है। गर्दन पर दिखाई देने वाली ये काली लाइनें दिखने में गंदी लगती है और कई बार लोगों को इसकी वजह से शर्मिंदा भी होना पड़ जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे आप काली गर्दन को साफ कर सकते हैं।

काली गर्दन को साफ करने के उपाय

पहला उपाय- आप आधा कटा हुआ नींबू लें और इसके ऊपर थोड़ी हल्दी डाल दें। अब कॉफी पाउडर, नारियल का तेल और शैंपू डाल दें। इस नींबू को अपनी गर्दन पर करीब 10 मिनट अच्छी तरह से मलते रहें। जैसे नींबू से बर्तन साफ करते हैं आपको वैसे ही गर्दन को साफ करना है। इससे मैल और टैनिंग साफ हो जाएगी और आपकी काली गर्दन कुछ दिनों में ही साफ हो जाएगी। इससे डेड स्किन भी क्लीन हो जाएगी और नारियल का तेल होने की वजह से त्वचा हाइड्रेट रहेगी।

दूसरा उपाय- काली गर्दन को क्लीन करने के लिए स्क्रब भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें और इसमें थोड़ा गुलाबजल मिला लें। अब तैयार ओट्स के पेस्ट को स्क्रब की तरह अपनी काली गर्दन पर लगाएं। थोड़ी देर के लिए इसे लगातर रगड़ते रहें। इससे मैल, डेड स्किन और त्वचा का कालापन कम होने लगेगा।

तीसरा उपाय- गर्दन और कोहन के कालेपन को दूर करने में दही भी असरदार है। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ी दही और उसमें नींबू का रस मिला लें। दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें। आप चाहें तो 1 चुटकी हल्दी पाउडर भी मिला सकते हैं। इसे काले हिस्से पर लगाएं और हल्के हाथों से 5 मिनट मलते रहें। 10 मिनट इस पेस्ट को लगाकर रखें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें। इससे गर्दन का कालापन कम होने लगेगा।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply