IPS अफसर की मां की हत्या पर मायावती ने सरकार को घेरा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

IPS अफसर की मां की हत्या पर मायावती ने सरकार को घेरा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

लखनऊ, अमृत विचार। अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय मां की हत्या की घटना को लेकर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के बाद अब बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी प्रदेश की कानूनव्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए सरकार से मामले का गंभीरता से संज्ञान लेने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बुजुर्ग मां की हत्या बेहद दुखद है। उन्होंने इसे प्रदेश की कानूनव्यवस्था की स्थिति के लिहाज से भी चिंताजनक बताया।

‘पुलिस अधिकारी के परिवार की सुरक्षा नहीं तो आमजन का क्या होगा?’

बसपा प्रमुख ने कहा कि जब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हत्या जैसी गंभीर घटना हो सकती है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने पुलिस अधिकारी की बुजुर्ग मां की हत्या की घटना को गंभीरता से लेने की बात कही। मायावती ने सरकार से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

कानूनव्यवस्था को लेकर विपक्ष हमलावर

अंबेडकरनगर की घटना के बाद विपक्षी दल प्रदेश की कानूनव्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। सपा के बाद अब बसपा प्रमुख की प्रतिक्रिया सामने आई है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मायावती ने सरकार से घटना की निष्पक्ष और गंभीर जांच के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *