Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

कॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए

कॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए

Cockroach Prevention Tips: गर्मी शुरू होते ही कीड़े मकोड़ों का आतंक बढ़ जाता है। खासतौर पर कॉकरोच हमारे घर और किचन में बिन बुलाए मेहमान हैं, जो कई बार हमें काफी परेशान कर देते है। ये छोटे-छोटे कॉकरोच न सिर्फ देखने में गंदे लगते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी खतरनाक है। अगर आप भी कॉकरोच से परेशान हैं तो यहां बताए गए कुछ घरेलू उपायों को ट्राई कर सकते है।

कॉकरोच भगाने के असरदार घरेलू उपाय-

बेकिंग सोडा और चीनी

कॉकरोच भगाने के लिए आप बेकिंग सोडा और चीनी का इस्तेमाल कर सकते है। क्योंकि कॉकरोच को मीठा बहुत पसंद होता है, जबकि बेकिंग सोडा उनके सिस्टम को खराब कर देता है। इन्हें भगाने के लिए आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल कर सकते है।

बेकिंग सोडा और चीनी कैसे करें इस्तेमाल

आप बेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसे उन जगहों पर छिड़क दें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं (जैसे सिंक के नीचे या अलमारी के पीछे) चीनी की महक से कॉकरोच खिंचे चले आएंगे और सोडा खाते ही उनका काम तमाम हो जाएगा।

तेजपत्ता

कॉकरोच भगाने के लिए आप तेजपत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते है। तेजपत्ते की तीखी गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। ऐसे में कुछ ताजे या सूखे तेजपत्तों को हाथों से मसलकर उनका चूरा बना लें और उन्हें अलमारी या कोनों में रख दें। वे उस जगह को छोड़कर भाग जाएंगे।

पेपरमिंट ऑयल

कॉकरोच भगाने के लिए आप तेजपत्ते के अलावा पेपरमिंट ऑयल भी प्रयोग कर सकते है। पुदीने की खुशबू घर को महकाती भी है और कॉकरोचों को दूर भी रखती है। इसके लिए पानी में 10-15 बूंदें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की मिलाएं और सिंक, डस्टबिन और दरवाजों के पास स्प्रे करें।

नीम का तेल या पाउडर

कॉकरोच भगाने के लिए आप नीम का तेल या पाउडर इस्तेमाल कर सकते है। नीम में ऐसे तत्व होते हैं जो कीटों के प्रजनन चक्र को रोक देते हैं। पानी में नीम का तेल मिलाकर स्प्रे बोतल से छिड़काव करें। रात के समय नीम के पाउडर को प्रभावित जगह पर छिड़क दें।

लौंग

कॉकरोच भगाने के ल‍िए लौंग एक कारगर उपाय है। इसकी महक से ये दूर भागते हैं। जहां इनका झुंड देखने को म‍िलता है, वहां पर कुछ लौंग डाल दें। इसकी महक से कॉकरोच आपका घर छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply