कर्त्तव्य भवन में सीएम योगी और अमित शाह की बैठक जारी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

कर्त्तव्य भवन में सीएम योगी और अमित शाह की बैठक जारी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
कर्त्तव्य भवन में सीएम योगी और अमित शाह की बैठक जारी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अचानक देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं, जहां वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है और इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

गृहमंत्री के आवास पर होगी अहम बैठक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर जाएंगे। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच होने वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास, कानूनव्यवस्था और आगामी प्रशासनिक व राजनीतिक प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से भी हो सकती है मुलाकात

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यूपी सदन जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद उनके भाजपा मुख्यालय जाकर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी शिष्टाचार मुलाकात करने की संभावना है। इस दौरे को उत्तर प्रदेश की भावी राजनीतिक और प्रशासनिक दिशा तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *