Dhamaal 4 Ott: ‘धमाल4’ कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक? वेलकम टू द जंगल की बजा चुकी है बैंड

Dhamaal 4 Ott: ‘धमाल4’ कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक? वेलकम टू द जंगल की बजा चुकी है बैंड

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल4’ सिनेमाघरों में धूम धड़ाका मचा रही है। वेलकम टू द जंगल को धूल चटाने वाली ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी, पढ़ें डिटेल्स।

Dhamaal 4 Ott: ‘धमाल4’ कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक? वेलकम टू द जंगल की बजा चुकी है बैंड

‘वेलकम टू द जंगल’ का राज भले ही कुछ दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर चला हो, लेकिन ‘धमाल4’ ने आते ही इसे ओवरटेक कर लिया है। महज 4 दिनों के अंदर ही अजय देवगनरितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ने 102 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की है।

10 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। एक तरफ जहां कुछ लोगों का मानना है कि चौथी इंस्टॉलमेंट में फिल्म का पुराना चार्म लौटा है, तो वहीं कईयों ने ये सोच लिया है कि वह इस फिल्म के ओटीटी पर आने के बाद ही वह इसे देखेंगे। तो चलिए आपको बता देते हैं कि सिनेमाघरों के बाद ‘धमाल4’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।

कब और किस OTT पर स्ट्रीम होगी ‘धमाल4’?

हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनी ‘धमाल4’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ये जानकारी सामने आ चुकी है। दरअसल, जब फिल्म सिनेमाघरों में आती है, तो उसके क्रेडिट में स्ट्रीमिंग पार्टनर का नाम भी शामिल होता है, जिससे यह अंदाजा मिल जाता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।

‘धमाल4’ के OTT पार्टनर के क्रेडिट में नेटफ्लिक्स का नाम है, जिससे यह साफ है कि फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। आम तौर पर फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग उसकी सिनेमाघरों में परफॉर्मेंस पर निभर करती है, वरना छह से आठ हफ्तों तक वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाती है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘धमाल4’ अगस्त के एंड या फिर सितंबर की शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ सकती है।

धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर की अब तक इतनी कमाई

धमाल 4 के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को कुल 10 हजार 598 शोज मिले हैं। फिल्म ने इंडिया में टोटल कलेक्शन 88.33 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 73.75 करोड़ तक की कमाई की है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपए की कमाई की है, लेकिन दुनियाभर में 102.83 करोड़ का कलेक्शन किया है।

इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के साथ संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी मुख्य भूमिका में नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *