UP SI Bharti Result: यूपी एसआई भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 15 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स में से 4543 का चयन, यहां देखें पूरा परिणाम

UP SI Bharti Result: यूपी एसआई भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 15 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स में से 4543 का चयन, यहां देखें पूरा परिणाम

UP SI Bharti Result 2025: उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती2025 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने चयनित 4,543 कैंडिडेट्स की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। 

UP SI Bharti Result: यूपी एसआई भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 15 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स में से 4543 का चयन, यहां देखें पूरा परिणाम

15 लाख से ज्यादा युवाओं ने किया था आवेदन

यूपी पुलिस SI भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह था। कुल 4,543 पदों के लिए 15,75,760 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद बोर्ड ने चरणबद्ध और पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाई। परीक्षा से जुड़ी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 मई 2026 को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी हुई।

ऐसे हुई चयन प्रोसेस

लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 12,333 कैंडिडेट्स को अगले चरण के लिए चुना गया था। इसके बाद 15 से 17 जून 2026 तक दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण किया गया। इस चरण में 11,637 उम्मीदवार सफल रहे। इसके बाद 29 जून से 4 जुलाई 2026 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 9,758 कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की। सभी चरणों को पूरा करने के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई।

किस पद पर कितने कैंडिडेट्स का चयन

भर्ती बोर्ड ने कुल 4,543 कैंडिडेट्स को अंतिम रूप से चयनित किया है। इनमें सबसे ज्यादा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4,242 पद शामिल हैं। इसके अलवा  PAC प्लाटून कमांडर और उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135 पद, विशेष सुरक्षा बल प्लाटून कमांडर के 60 पद और महिला बटालियन उप निरीक्षक के 106 पद और हैं। इस भर्ती के द्वारा पुलिस विभाग को बड़ी संख्या में नए अधिकारी मिले हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *