विराट और रोहित ने तो हरा ही दिया था, 22वें ओवर में कप्तान शुभमन गिल के इस मास्टर स्ट्रोक से भारत ने जीता हारा हुआ मैच

विराट और रोहित ने तो हरा ही दिया था, 22वें ओवर में कप्तान शुभमन गिल के इस मास्टर स्ट्रोक से भारत ने जीता हारा हुआ मैच

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आज पहला मैच खेला गया, जहां टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भारत के सामने जो रूट और लियाम डासन के शतकीय साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने 258 रन बनाए.

विराट और रोहित ने तो हरा ही दिया था, 22वें ओवर में कप्तान शुभमन गिल के इस मास्टर स्ट्रोक से भारत ने जीता हारा हुआ मैच

हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने गजब का पलटवार किया और 2 शतकीय साझेदारी की बदौलत इस लक्ष्य को 4 ओवर शेष रहते ही जीत हासिल कर लिया. भारत ने 4 विकेट गंवाकर 262 रन बनाए.

विराट और रोहित फ्लॉप फिर भी जीता Team India

विराट कोहली और रोहित शर्मा आज कुछ खास नही कर सके. रोहित शर्मा ने जहां 11 तो विराट कोहली ने सिर्फ 5 रन बनाए. वहीं केएल राहुल भी सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने. हालांकि कप्तान शुभमन गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और भारत को जीत की तरफ बढ़ाया. शुभमन गिल ने 80 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हुए, वहीं वाशिंगटन सुंदर ने आते ही श्रेयस अय्यर को 35 रनों के स्कोर पर रन आउट करा दिया.

हालांकि इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने अक्षर पटेल के साथ पारी को संभाला और दोनों ने 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई और दोनों ने ही अर्द्धशतक जड़कर भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी.

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खराब शुरुआत के बाद खोया लय

इंग्लैंड की टीम ने पहले शानदार शुरुआत की, पहले विकेट के लिए इंग्लैंड ने 61 रनों की साझेदारी की. इस दौरान ओपनर बल्लेबाज जैकब बेथल 14 रन बनाकर आउट हुए. वहीं बेन डकेट भी 43 रनों की पारी खेलकर आउट हुए उस दौरान 63 रनों पर आउट हुई, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए और इंग्लैंड की टीम 64 रनों तक पहुंच सकी थी.

इसके बाद सैम करन खाता नही खोल सके, जबकि जोस बटलर सिर्फ 5 रन ही बना सके, हालांकि इसके बाद जो रूट और विल जैक्स के बीच में 27 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान विल जैक्स 20 रन बनाकर चलते बने. हालांकि इसके बाद इंग्लैंड ने वापसी की और जो रूट ने लियाम डासन के साथ मिलकर 121 रनों की साझेदारी की, जिसे अक्षर पटेल ने लियाम डासन को आउट करके तोड़ा. लियाम ने 68 रन बनाए. इसके बाद कोई बल्लेबाज टिक नही सका और दूसरे छोर पर जो रूट 76 गेंदों में 76 रन बनाकर नाबाद रहे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *