Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

‘भारत को रीब्रांडिंग की जरूरत’: केरल की खूबसूरती देख विदेशी टूरिस्ट हुआ मंत्रमुग्ध

‘भारत को रीब्रांडिंग की जरूरत’: केरल की खूबसूरती देख विदेशी टूरिस्ट हुआ मंत्रमुग्ध

Foreigner Said India Needs Rebranding : भारत अपनी संस्कृति, खानपान और आध्यात्मिकता के कारण दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है। लेकिन एक विदेशी टूरिस्ट ने हाल ही में कहा कि देश को अपनी छवि सुधारने के लिए “रीब्रांडिंग” की जरूरत है।

दरअसल, केरल की खूबसूरती से प्रभावित इस टूरिस्ट का मानना है कि भारत को केवल कुछ सीमित जगहों तक नहीं, बल्कि अपने असली और विविध अनुभवों के साथ दुनिया के सामने पेश किया जाना चाहिए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JACK HEATON | TRAVEL ENTHUSIAST (@jack_ofalljourneys)

विदेशी टूरिस्ट ने कहा- भारत को “रीब्रांडिंग” की जरूरत

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @jack_ofalljourneys नाम के हैंडल से शेयर किया गया। वीडियो में टूरिस्ट ने कहा कि भारत को ऑनलाइन अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है, क्योंकि ज्यादातर विदेशी केवल गोल्डन ट्रेंगल (दिल्ली, आगरा, जयपुर) तक ही सीमित रहते हैं।

उन्होंने कहा कि केरल जैसे राज्यों को ज्यादा प्रमोट करने की जरूरत है, जहां साफ-सफाई, शांति और प्राकृतिक सुंदरता का बेहतरीन अनुभव मिलता है। टूरिस्ट ने खास तौर पर बैकवाटर में हाउसबोट की सैर को “भारत का सबसे शानदार अनुभव” बताया और कहा कि यहां का खाना, वातावरण और आतिथ्य अद्भुत है।

लोगों ने की केरल और गोवा जैसी जगहों की तारीफ

इस वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने टूरिस्ट की बात से सहमति जताई और कहा कि भारत में केरल, गोवा, कोंकण, उत्तर-पूर्व और कश्मीर जैसे कई खूबसूरत स्थान हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा पहचान मिलनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि केरल आने के बाद उनकी भारत को लेकर सोच पूरी तरह बदल गई। यह वीडियो न सिर्फ भारत की छवि को लेकर नई बहस छेड़ रहा है, बल्कि यह भी दिखाता है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद विविधता और खूबसूरती को सही तरीके से दुनिया के सामने लाने की जरूरत है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply