Bareilly News : साइबर अपराधियों पर प्रहार, 29 गिरफ्तार, 26.49 लाख रुपये व 47 मोबाइल बरामद

Bareilly News : साइबर अपराधियों पर प्रहार, 29 गिरफ्तार, 26.49 लाख रुपये व 47 मोबाइल बरामद
Bareilly News : साइबर अपराधियों पर प्रहार, 29 गिरफ्तार, 26.49 लाख रुपये व 47 मोबाइल बरामद

बरेली, अमृत विचार। पुलिस टीमों ने ऑपरेशन सी वाईवज्र अभियान के तहत छठे दिन मंगलवार को साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ठगों के कब्जे से 26.49 लाख रुपये , 47 मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक पेटीएम स्कैनर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

साइबर थाना पुलिस ने झारखंड गिरोह के अश्वनी कुमार महतो, गोविंद कुमार महतो, बादल महतो और राहुल मिश्रा को गिरफ्तार कर 31 चोरी के मोबाइल बरामद किए। जांच में सामने आया कि गिरोह भीड़भाड़ वाले बाजारों से मोबाइल चोरी कर झारखंड के साइबर ठगों तक पहुंचाता था। इसी मामले में सीबीगंज निवासी शिवशंकर के खाते से 5.24 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी, जिसमें पुलिस ने 1.10 लाख रुपये होल्ड भी कराए।

थाना किला पुलिस ने शिवांग और ओम अग्रवाल को गिरफ्तार कर 26.49 लाख रुपये, सात मोबाइल, पांच डेबिट कार्ड, चार चेकबुक, बैंक पासबुक, क्रिप्टो कोड पर्चियां और पेटीएम स्कैनर बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने साइबर ठगी की रकम बैंक खातों के जरिए निकालने और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से लेनदेन करने की बात स्वीकार की। इसी थाने की अन्य कार्रवाई में सुशांत रस्तोगी और साहिल को भी गिरफ्तार किया गया।

प्रेमनगर थाना पुलिस ने अंकुर अग्रवाल, फजल, तंजीम, फजल, मोहम्मद फराज और अब्दुल रज्जाक उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर चार मोबाइल और तीन बैंक पासबुक बरामद कीं। आरोपियों पर लोगों को झांसा देकर साइबर ठगी की रकम अपने खातों में ट्रांसफर कराने का आरोप है।

भुता थाना पुलिस ने जमशेद खां और मुर्शीद को गिरफ्तार कर दो मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, दो ईश्रम कार्ड और तीन फर्जी आधार कार्ड बरामद किए। दोनों पर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ओटीपी हासिल कर साइबर ठगी करने का आरोप है।

इसके अलावा कैंट थाना पुलिस ने विशाल राज और नरेश कुमार उर्फ अर्जुन, आंवला थाना पुलिस ने मरजीना, देवरनियां थाना पुलिस ने गजेंद्र सिंह, सुभाषनगर थाना पुलिस ने रजनीश सिंह और विजय पटेल, बहेड़ी थाना पुलिस ने आजाद खां और मोहम्मद जैनुल आब्दीन, शाही थाना पुलिस ने लालजीत, अलीगंज थाना पुलिस ने मोहम्मद कौशल, सीबीगंज थाना पुलिस ने राजेश तथा कोतवाली थाना पुलिस ने शुश्रित भारद्वाज और रीना रस्तोगी को गिरफ्तार किया। वहीं, क्योलड़िया के अनुराग कश्यप और नवाबगंज के अभिषेक गंगवार के खिलाफ भी साइबर ठगी के मामले में अभियोग दर्ज किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और साइबर नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। साथ ही अन्य राज्यों में सक्रिय गिरोह के सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

कई आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक अब तक अभियान के दौरान जिले के 23 थानों में 41 एफआईआर दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ 150 से अधिक साइबर शिकायतें दर्ज हैं। एक दर्जन से अधिक राज्यों में 1.67 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी के साक्ष्य मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *