Bareilly News : कांवड़ियों को मिलेगा शुद्ध भोजन, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था होगी चाकचौबंद

Bareilly News : कांवड़ियों को मिलेगा शुद्ध भोजन, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था होगी चाकचौबंद
Bareilly News : कांवड़ियों को मिलेगा शुद्ध भोजन, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था होगी चाकचौबंद

बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने, संदिग्ध खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच करने और नमूना संग्रहण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार के मांसाहारी भोजन या अंडे की बिक्री बिल्कुल न हो। श्रद्धालुओं को शुद्ध खानपान मिले, इसके लिए सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर ””फूड सेफ्टी कनेक्ट एप”” के स्टीकर चस्पा किए जाएं, ताकि किसी भी शिकायत का तत्काल निस्तारण हो सके। उन्होंने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए खुले व सड़े फलसब्जियों तथा असुरक्षित गन्ने के जूस की बिक्री पर नियमित नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपनेअपने क्षेत्रों में एक सप्ताह के भीतर खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण में 20 प्रतिशत की वृद्धि करने का लक्ष्य दिया। आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा की गई। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *