Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

कच्चे आम को भूनकर बनाएं यूपी बिहार की फेमस ड्रिंक 'आम झोर', पीते ही पेट को मिलेगी ठंडक, नोट करें रेसिपी

आम झोर
Image Source : YOUTUBE- QUICK AND EASY RECIPES WITH

गर्मियों की तेज धूप और लू से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के ठंडे पेय तलाशते हैं, लेकिन अगर आप कुछ देसी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो यूपी-बिहार की मशहूर ड्रिंक ‘आम झोर’ एक बेहतरीन विकल्प है। भुने हुए कच्चे आम से बनने वाला यह पेय न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि शरीर को तुरंत ठंडक देने के साथ पेट को भी राहत पहुंचाता है। खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत ही आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है।

आम झोर बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making Aam Jhor

कच्चे आम  2–3, ठंडा पानी 2–3 गिलास, काला नमक स्वादानुसार, भुना जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, पुदीना पत्ते , हरी मिर्च 1 (बारीक कटी, ऑप्शनल), धनिया पत्ती थोड़ी सी, नमक स्वादानुसार

कैसे बनाएं आम झोर ड्रिंक रेसिपी? How to Make the Aam Jhor Drink

  • पहला स्टेप: आम झोर बनाने के लिए, सबसे पहले कच्चे आम को गैस पर या अंगीठी में अच्छी तरह भून लें जब तक उनका छिलका काला न हो जाए।

  • दूसरा स्टेप:  ठंडा होने पर आम का छिलका उतारकर गूदा निकाल लें। अब इस गूदे को एक बर्तन में डालकर अच्छे से मसल लें।

  • तीसरा स्टेप: इसमें ठंडा पानी मिलाएं और अच्छे से घोल तैयार करें। अब इसमें काला नमक, साधारण नमक, भुना जीरा पाउडर डालें।

  • चौथा स्टेप: स्वाद बढ़ाने के लिए बारीक कटा पुदीना, धनिया और हरी मिर्च मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें। आप चाहें तो इसमें बर्फ डालकर और भी ठंडा करके पी सकते हैं।

आम झोर पीने के फायदे: Benefits of Drinking Aam Jhor:

आम का झोर गर्मियों में शरीर को ठंडक, डिहाइड्रेशन से बचाव और तुरंत एनर्जी देने वाला एक पेय है। यह पाचन सुधारने और लू से बचाने में बेहद कारगर है। इसमें मौजूद फाइबर और एसिड पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं, जिससे कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply