
Image Source : FREEPIK
दाग-धब्बों की वजह से न केवल चेहरे की खूबसूरती कम होती है बल्कि कई लोगों का कॉन्फिडेंस भी बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। क्या आप चेहरे पर निकले दाग-धब्बों को नेचुरली अलविदा कह देना चाहते हैं? अगर हां, तो आप बेसन और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन और दही में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए औषधीय गुणों से भरपूर बेसन और दही का फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून बेसन निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एक या फिर दो स्पून दही भी एड कर लीजिए। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है। एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाएगा जिसे आप फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एक हफ्ते में 1-2 बार इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है।
इस्तेमाल करने का तरीका- आपको इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 ले 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखिए। जब ये फेस पैक थोड़ा बहुत सूखने लग जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के लिए नॉर्मल या फिर गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
त्वचा के लिए वरदान- बेसन और दही का मिश्रण आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बेसन-दही फेस पैक लगाने से दाग-धब्बों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अगर आप नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो भी इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Quick Samachar किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



