छत्तीसगढ़: पिता ने 16 साल की बेटी से रेप किया, उसके नवजात को बेचा, बुआ सहित 8 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: पिता ने 16 साल की बेटी से रेप किया, उसके नवजात को बेचा, बुआ सहित 8 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: पिता ने 16 साल की बेटी से रेप किया, उसके नवजात को बेचा, बुआ सहित 8 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां कथित तौर पर 16 साल की बेटी के साथ लगातार रेप करने और उसके नवजात को बेचने के आरोप में पुलिस ने पिता, बुआ और एक नर्स सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि यह कथित शोषण 2023 में शुरू हुआ, जब लड़की की मां अपने पति से अलग हो गई और अपनी तीन बेटियों को उसके पास छोड़ गई।

शिकायत के अनुसार, 38 साल के आरोपी पिता ने 2023 में रायपुर के एक पुलिस थाना क्षेत्र के एक इलाके में एक रिश्तेदार के घर पर तीन बहनों में सबसे बड़ी बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उसने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे मार डालेगा।

अधिकारियों ने क्या दी जानकारी

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने उसका यौन शोषण जारी रखा, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने अपनी बुआ को गर्भावस्था के बारे में बताया तो बुआ ने उसके पिता को इसकी जानकारी दी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पिता कथित तौर पर गर्भपात की दवा ले लाए और बुआ की मदद से पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे जबरन दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करना जारी रखा और वह 2025 में फिर से गर्भवती हो गई, जिसके बाद वह उसे एक नर्स के घर ले गया।

नर्स ने कथित तौर पर आरोपी पिता को भरोसा दिलाया कि वह पीड़िता को अपने पास रखेगी और उसकी सुरक्षित प्रसव का इंतजाम करेगी। इसके बाद उसने पीड़िता को अपनी जान-पहचान वाली एक दूसरी नर्स के घर भेज दिया, जहां पीड़िता लगभग दो महीने तक रही। अधिकारी ने बताया कि राय ने कथित तौर पर लड़की की उम्र छिपाई, उसे बालिग और शादीशुदा बताया और आधार कार्ड समेत नकली कागजात का इस्तेमाल कर रायपुर के डंगनिया इलाके के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। इसके बाद पीड़िता ने सर्जरी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया।

उन्होंने आगे बताया कि प्रसव के बाद, आरोपियों ने कथित तौर पर नवजात बच्चे को किसी अन्य शख्स को बेच दिया। अधिकारी ने बताया कि प्रसव के बाद उसे लगभग 15 दिनों तक दूसरी नर्स के घर पर रखा गया और बाद में उसके पिता उसे घर वापस ले गए। बाद में पीड़िता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां से संपर्क किया और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि सोमवार को उसकी मां उसे थाने ले गई, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की वभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खंडवा: आवारा कुत्तों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, ‘डॉगी’ बनकर जन सुनवाई में पहुंचा शख्स, हाथ जोड़कर कलेक्टर से की शिकायत

इन धाराओं में बलात्कार, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी, चोट पहुंचाना, गर्भपात कराने या रोकने के इरादे से किए गए काम और समान इरादे जैसे अपराध शामिल हैं। इसके यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में पीड़िता के पिता और बुआ,नर्स और एक निजी हॉस्पिटल के सुपरवाइज़र उनकी पत्नी और नवजात बच्चे को कथित तौर पर खरीदने वाला शख्स और एक अन्य महिला शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *