‘मेरी जवानी के सपने मत देखो’ कहने वाली कंगना रनौत को बाबा रामदेव ने दिया करारा जवाब

‘मेरी जवानी के सपने मत देखो’ कहने वाली कंगना रनौत को बाबा रामदेव ने दिया करारा जवाब

‘मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो’ कहने वाली भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को अब बाबा रामदेव ने करारा जवाब दिया है। रामदेव ने कंगना को ओछा व्यक्ति तक बता दिया है। हालांकि, उन्होंने विवाद को खत्म करने की ओर इशारा करते हुए कहा है कि वे अब इस विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहते हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने जेन-जी जेनरेशन पर कमेंट करते हुए उसे गटर जेनरेशन बताया था, जिससे बवाल मच गया था। रामदेव ने कंगना को लताड़ लगाई थी और फिर कंगना ने भी पलटवार किया था।

अब बाबा रामदेव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ”मैं इस विवाद को बढ़ावा देना नहीं चाहता। स्वामी रामदेव क्या हैं, यह पूरा देश जानता है। मेरा योगदान क्या है, यह भी पूरा देश जानता है। इसलिए मैं, ओछे लोगों के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता।” टीवी-9 के एक कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव से जब कंगना रनौत की उस टिप्पणी के बारे में सवाल पूछा गया था, जिसमें उन्होंने गटर जेनरेशन कहा था, तब रामदेव ने कहा था कि उनका बचपन कैसा रहा, जवानी कैसी रही, पहले के कारनामे कैसे रहे हैं। मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं।

किसी को भी गटर बोलना, बिगड़े दिमाग की निशानी: रामदेव

कंगना पर निशाना साधते हुए रामदेव ने कहा था, ”ऐसे किसी को भी गटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इस पर उनकी पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए। आज युवा अपने आप में बहुत बड़ी ताकत हैं, इससे कोई नकार नहीं सकता। हालांकि, युवाओं में कुछ निगेटिव तत्व हैं, लेकिन देश उनको कभी स्वीकार्य नहीं करेगा, परंतु युवाओं के हक में आवाज उठाने वाला कोई एक मुखौटा नहीं हो सकता। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वह अपने आप में मुखर आवाज है।”

‘बाबा जी, मेरी जवानी के सपने मत देखो’

रामदेव के इस कमेंट का जवाब कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर दिया था। भाजपा सांसद ने कहा था कि बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो। कंगना ने कहा, ”कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजा लगा सकता है। कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल असर के दावों के लिए फटकार नहीं लगी, जोकि पक्के तथ्यों पर आधारित हैं, नाकि किसी गॉसिप या अंदाजे पर।” कंगना ने रामदेव से कहा था कि इसलिए मुझे कैरेक्टर के सबक मत दो। आपसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *