पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही मारा फिर गाड़ा शव, मामला सुन कांपेंगे हाथ पैर..

पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही मारा फिर गाड़ा शव, मामला सुन कांपेंगे हाथ पैर..

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले में दो दोस्तों की हत्या का एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी. दरअसल, दो दोस्त अंकित और इसरार, लगभग 20 दिनों से लापता थे, वहीं उनकी लाशें लछौड़ा गाँव के गणेश मंदिर परिसर में बनी ‘धुनी’ के नीचे दबी हुई मिलीं. इतना ही नहीं पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर दोनों लाशों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्मार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने मंदिर के पुजारी के हत्या में शामिल होने का शक जताया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है, लेकिन अभी जांच जारी है.

20 दिनों से लापता थे दोनों युवक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना लछौड़ा गाँव में हुई, जो चांदी नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंकित और इसरार काफी अच्छे दोस्त थे. इतना ही नहीं बल्कि वो लगभग 20 दिन पहले घर से निकले थे लेकिन कभी वापस नहीं आए. काफी मेहनत करने के बाद भी उनकी कोई जानकारी नहीं मिली. परिजनों का कहना है कि, दोनों दोस्त लछौड़ा गाँव के गणेश मंदिर में रहने वाले पुजारी से मिलने गए थे, जिसके बाद वे लापता हो गए. खोजबीन के दौरान परिजनों को सूचना मिली कि शव मंदिर परिसर में ही दफनाए गए हैं.

धूनी के नीचे दबे थे शव

जैसे ही इस बात की खबर पुलिस को लगी वैसे ही पुलिस मंदिर परिसर पहुँची. जहाँ शवों के दबे होने की जानकारी मिली थी, वहाँ खुदाई की गई और गड्ढे से दोनों शव बरामद किए गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच में पता चला कि शवों को मंदिर की पवित्र अग्नि कुंड (धुनी) के नीचे दफनाया गया था और उस जगह पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगा दी गई थीं. इससे शवों को छिपाने की कोशिश का संकेत मिलता है.

Delhi Weather: कहीं खतरा, कहीं सावधानी! दिल्ली-NCR के लिए IMD ने जारी किए अलग-अलग अलर्ट

आखिर क्या थी वजह

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चलता है कि हत्या के पीछे नाजायज़ संबंध का मामला है. पुलिस के मुताबिक, शक है कि यह अपराध मृतकों में से एक से जुड़ी महिला के साथ नाजायज़ रिश्ते की वजह से हुआ. सूत्रों का कहना है कि वह महिला मंदिर के पुजारी की प्रेमिका थी. हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि असली मकसद और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *