महिला का था चचेरे देवर से अवैध संबंध, पति को खीर में दीं नशे की छह गोलियां और फिर… हुआ बड़ा खुलासा​​​

महिला का था चचेरे देवर से अवैध संबंध, पति को खीर में दीं नशे की छह गोलियां और फिर… हुआ बड़ा खुलासा​​​
UP Crime: महिला का था चचेरे देवर से अवैध संबंध, पति को खीर में दीं नशे की छह गोलियां और फिर... हुआ बड़ा खुलासा

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में एक युवक की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. लखनऊ के गोसाईंगंज के मीसा गांव के रहने वाले रामतीरथ की हत्या तीन जुलाई की रात कर दी गई थी. इसके बाद शव को बाराबंकी के सतरिख इलाके में सूखी नहर में बोरे में भरकर फेंक दिया गया था. बाराबंकी पुलिस ने 10 जुलाई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें युवक की पत्नी, भाई और चचेरा भाई शामिल था. अब घटनास्थल गोसाईंगंज होने के कारण बाराबंकी पुलिस ने केस गोसाईंगंज थाने में ट्रांसफर कर दिया है.

इससे पहले रामतीरथ के पिता दयाराम ने उसकी पत्नी रामदुलारी, बेटे अवधेश और भतीजे सरजीत पर हत्या का शक जताया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे पर चोट के निशान थे, पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं था.

पत्नी ने रामतीरथ को खीर में दीं नशे की छह गोलियां

बाराबंकी पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि तीन जुलाई की रात रामदुलारी ने पति रामतीरथ को खीर में नशे की छह गोलियां दीं. इसके बाद अवधेश, रामतीरथ को सरजीत के घर ले गया.

वहां आरोपियों ने ईंट से वार कर और कपड़े से मुंह दबाकर रामतीरथ की हत्या कर दी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हत्या के बाद पांच जुलाई की भोर में अवधेश और सरजीत ने शव को बोरे में भरा. फिर स्कूटी से सतरिख की सूखी नहर में फेंक दिया.

सरजीत से थे रामदुलारी के अवैध संबंध

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रामदुलारी के सरजीत से अवैध संबंध थे. अवधेश नशे का आदी था और उसका रामतीरथ से कई बार झगड़ा हो चुका था. इन्हीं कारणों से तीनों ने मिलकर रामतीरथ की हत्या की थी.

सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि जांच में हत्या का घटनास्थल सरजीत का मकान, गोसाईंगंज था. गोसाईंगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *