शादी की सालगिरह पर अनोखा अंदाज, कपल ने आरी से काटा केक, वीडियो वायरल

Couple Unique Cake Cutting : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल अपनी शादी की सालगिरह कुछ अलग अंदाज में मनाता नजर आ रहा है। आमतौर पर ऐसे मौकों पर लोग केक काटकर जश्न मनाते हैं, लेकिन इस वीडियो में दिखाया गया तरीका सभी को चौंका रहा है।

टेबल पर एक-दो नहीं, बल्कि करीब 13 केक रखे हुए हैं, जो पहले ही लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। लेकिन असली हैरानी तब होती है जब कपल केक काटने के लिए चाकू की जगह कुछ और इस्तेमाल करता है।

कपल ने सालगिराह पर आरी से काटा केक

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कपल लकड़ी काटने वाली आरी से केक काट रहा है। यह तरीका जितना अजीब लगता है, उतना ही लोगों के लिए नया और अलग भी है।

आसपास खड़े लोग इस पल को एंजॉय करते नजर आते हैं और माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा दिखता है। हालांकि वीडियो में यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह कपल कौन है और यह घटना कब की है, लेकिन इसका अनोखा अंदाज ही इसे वायरल बना रहा है।

कुछ इसे अजीब और खतरनाक आइडिया बता रहे हैं

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे क्रिएटिव आइडिया बता रहे हैं, तो कुछ इसे अजीब और खतरनाक भी कह रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “यह केक काटने का सबसे अलग तरीका है,” वहीं दूसरे ने कहा, “थोड़ा रिस्की जरूर है।” कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।