Quick Samachar: Akshay Kumar Film: क्या ‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म बन पाएगी? यह इस हफ्ते क्लियर हो जाएगा. क्योंकि असली परीक्षा ही वीक डेज में होती है और फिल्म का कारोबार मंडे को बुरी तरह गिरा है. कमाई में 70 परसेंट से ज्यादा कमी आई है. हालांकि, यह एक अच्छी फिल्म है. जिसका क्लाइमैक्स आपको जितना हैरान करता है, उतना ही जबरदस्त है. क्योंकि वधुसुर का सामना अक्षय कुमार से होता है. खैर, इस फिल्म में कई सारे एक्टर्स हैं, जिनके किरदार फिल्म में कुछ न कुछ एडिशनल जोड़ रहे हैं. पर हम बात करेंगे 54 साल की उस एक्ट्रेस की, जिसके कुछ ही फ्रेम वामिका गब्बी पर भारी पड़ गए. अक्षय कुमार की मां बनी ये एक्ट्रेस 30 साल पहले उनसे इश्क लड़ा चुकी हैं. जानिए यहां किसकी बातें हो रही हैं?

ने फिल्म में अर्जुन का किरदार निभाया है. जिसकी मुलाकात वामिका गब्बी से होती है और जल्द ही इस किरदार को उनसे प्यार हो जाता है. दोनों की फिल्म में कुछ खास लव स्टोरी देखने को नहीं मिली है. पर यह कहानी असल में उतनी उलझी है, जितनी लगती नहीं है. पर आगे खबर में खूब सारे स्पॉइलर हैं, तो अपने रिस्क पर ही पढ़िएगा.
अक्षय कुमार की मां बनीं ये एक्ट्रेस
‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार की मां का किरदार तबू ने निभाया है. जो उनकी मां बने एक भी सीन में दिखी नहीं, पर वो ही उनकी मां हैं. लेकिन उससे पहले पत्नी थी. रुकिए कन्फ्यूज होने की जरूरत नहीं है. दरअसल फिल्म में अक्षय कुमार ने डबल रोल किए हैं. जिसमें से एक में वो तबू के बेटे बने हैं, तो दूसरे में माधव यानी पति का रोल किया है. यही वजह है कि फिल्म में वो बेटे भी बने हैं और पति भी. डबल रोल में दिख रहे अक्षय जहां 58 साल के हैं, तो तबू की उम्र 54 साल है. तो वो 4 साल छोटी एक्ट्रेस के बेटे बने हैं. पर इन दोनों को देखकर किस फिल्म की याद आ गई?
किस फिल्म में लड़ाया था इश्क?
साल 1996 में फिल्म ‘तू चोर मैं सिपाही’ रिलीज हुई थी. जिसमें अक्षय कुमार, सैफ अली खान और तबू ने काम किया था. गुड्डू धनोआ ने फिल्म का डायरेक्शन किया था. जबकि, रूमी जाफरी और रॉबिन हेनरी ने इसे लिखा था. फिल्म में अक्षय कुमार को इंस्पेक्टर अमर वर्मा के रोल में देखा गया था. जबकि, तबू ने काजल का रोल किया था. दोनों के फिल्म में कई सारे रोमांटिक सीन्स भी देखने को मिले थे. फिल्म की शुरुआत में ही एक गाना भी है, जहां दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आई थी. सालों पहले फिल्म में जिससे इश्क लड़ाया अब उसकी मां बन गईं.
💬 Comments (0)
Leave a Comment