Quick Samachar: Ganesh Ji Ke Upay: बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। विघ्नहर्ता की भक्ति से धन हानि या आर्थिक संकट की समस्या का समाधान होता है। आर्थिक समस्या के निदान के लिए बुधवार को गणेश जी की पूजा और व्रत रखें।

ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र: बुधवार को करें पाठ, दूर होंगे कर्ज और आर्थिक संकट, बरसेगी गणेश जी की कृपा​
ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र: बुधवार को करें पाठ, दूर होंगे कर्ज और आर्थिक संकट, बरसेगी गणेश जी की कृपा​

पूजा के समय गणेश जी के ऋणमोचन स्तोत्र का पाठ करें, जो भी साधक विधि विधान से बुधवार को ऋणमोचन स्तोत्र का पाठ करता है। उस पर गणपति बप्पा की कृपा होती है, धीरेधीरे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और एक दिन वह पूर्ण रूप से आर्थिक संकट से बाहर आ जाता है। इसे ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र भी कहते हैं।

ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र

विनियोग

ॐ अस्य श्रीऋणमोचन महागणपतिस्तोत्रमन्त्रस्य भगवान् शुक्राचार्य ऋषिः, ऋणमोचनगणपतिः देवता, ममऋणमोचनार्थं जपे विनियोगः।

ऋष्यादिन्यास

भगवान् शुक्राचार्य ऋषये नमः शिरसि, ऋणमोचनगणपति देवतायै नमः हृदि, ममऋणमोचनार्थे जपे विनियोगाय नमः अञ्जलौ।

मूलस्तोत्र

ॐ स्मरामि देवदेवेश।वक्रतुण्डं महाबलम्। षडक्षरं कृपासिन्धु, नमामि ऋणमुक्तये।।

महागणपतिं देवं, महासत्त्वं महाबलम्। महाविघ्नहरं सौम्यं, नमामि ऋणमुक्तये।।

एकाक्षरं एकदन्तं, एकब्रह्म सनातनम्। एकमेवाद्वितीयं च, नमामि ऋणमुक्तये।।

शुक्लाम्बरं शुक्लवर्णं, शुक्लगन्धानुलेपनम्। सर्वशुक्लमयं देवं, नमामि ऋणमुक्तये।।

रक्ताम्बरं रक्तवर्णं, रक्तगन्धानुलेपनम्। रक्तपुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋणमुक्तये।।

कृष्णाम्बरं कृष्णवर्णं, कृष्णगन्धानुलेपनम्। कृष्णपुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋणमुक्तये।।

पीताम्बरं पीतवर्णं, पीतगन्धानुलेपनम्। पीतपुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋणमुक्तये।।

नीलाम्बरं नीलवर्णं, नीलगन्धानुलेपनम्। नीलपुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋणमुक्तये।।

धूम्राम्बरं धूम्रवर्णं, धूम्रगन्धानुलेपनम्। धूम्रपुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋणमुक्तये।।

सर्वाम्बरं सर्ववर्णं, सर्वगन्धानुलेपनम्। सर्वपुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋणमुक्तये।।

भद्रजातं च रुपं च, पाशांकुशधरं शुभम्। सर्वविघ्नहरं देवं, नमामि ऋणमुक्तये।।

गणेश जी को प्रसन्न करने के उपाय

बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करें और जल में दुर्वा डालकर करें। इसके बाद सिंदूर चढ़ाते हुए सच्चे मन से गणेश जी से विनती करें कि वे व्यापार संबंधी सभी परेशानियों से आपको मुक्त करें। कम से कम 51 बार गणेश जी के का जाप करें। मंत्र है वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।

बुध ग्रह का रंग हरा है। बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनने से दिन और भी शुभ होता है। अगर हरे कपड़े नहीं पहन पा रहे हैं तो घर से बाहर निकलते समय या कार्यस्थल पर जाने से पहले जेब में हरा रुमाल जरूर रख लें। इस एक उपाय से जीवन में सुखसमृद्धि आती है और पूरा दिन सफलताओं से भरा होता है। बुधवार के दिन कोशिश करें कि काला रंग बिल्कुल न पहने।