Quick Samachar: Asadha Mass Vrat Tyohar: हिंदू धर्म में आषाढ़ मास का आध्यात्मिक महत्व है। आषाढ़ मास भगवान श्री विष्णु को समर्पित होता है। वही जगत के पालनकर्ता है। आषाढ़ माह के शुरू होते ही कई व्रत त्योहार शुरू हो जाते हैं, जो आषाढ़ माह के समापन तक चलते है।

आषाढ़ महीना 2026 की शुरूआत
30 जून 2026 से आषाढ़ महीने की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 29 जुलाई 2026 को होगा। वही इस दौरान कृष्ण पक्ष की अवधि 30 जून से लेकर 14 जुलाई 2026 तक और इसके बाद शुक्ल पक्ष 15 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक चलेगा।
आषाढ़ के महीने में चातुर्मास की शुरुआत
आषाढ़ का महीना इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसी महीने से चातुर्मास शुरू होने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास के 4 महीने भगवान विष्णु सृष्टि का संचालन भगवान शिव को सौंपकर क्षीरसागर में योग निद्रा में चले जाते हैं।
इस दौरान किसी भी तरह का मांगलिक कार्य, जैसे मुंडन, शादी, गृह प्रवेश या नए काम की शुरुआत टाल दी जाती है। केवल नाम जप और ईश्वर की आराधना के लिए तय होता है। इस दौरान भगवान और पूजा की जाती है।
चातुर्मास की शुरुआत 25 जुलाई 2026
चातुर्मास का समापन 20 नवंबर 2026
आषाढ़ माह 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची कुछ इस प्रकार से है
- आषाढ़ माह की शुरुआत 30 जून 2026
- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी – 3 जुलाई 2026
- श्री कालभैरव कालाष्टमी आषाढ़ 7 जुलाई 2026
- योगिनी एकादशी 10 जुलाई 2026
- आषाढ़ रवि प्रदोष व्रत 12 जुलाई 2026
- आषाढ़ मासिक शिवरात्रि 12 जुलाई 2026
- आषाढ़ अमावस्या 14 जुलाई 2026
- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई 2026
- आषाढ़ चंद्र दर्शन 15 जुलाई 2026
- कर्क संक्रान्ति 16 जुलाई 2026
- आषाढ़ विनायक चतुर्थी 17 जुलाई 2026
- आषाढ़ स्कंद षष्ठी 19 जुलाई 2026
- आषाढ़ मासिक दुर्गाष्टमी 21 जुलाई 2026
- देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026
- गौरी व्रत प्रारंभ 25 जुलाई 2026
- वासुदेव द्वादशी 25 जुलाई 2026
- आषाढ़ रवि प्रदोष व्रत 26 जुलाई 2026
- जयापार्वती व्रत 27 जुलाई 2026
- कोकिला व्रत 28 जुलाई 2026
- गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026
- गौरी व्रत समाप्त 29 जुलाई 2026
- आषाढ़ पूर्णिमा व्रत 29 जुलाई 2026
💬 Comments (0)
Leave a Comment