Quick Samachar: Budhwar Ko Karne Wale Mahaupay: बुधवार का दिन बुद्धि एवं शुभता के देव भगवान गणेश के साथ बुध देव को समर्पित है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, शिक्षा, व्यापार, गणित, तर्कशक्ति और संचार का कारण ग्रह बताया गया है। ज्योतिषयों के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो उसे शिक्षा, व्यापार, करियर और आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होती है।

बुध ग्रह का करियर और कारोबार में विशेष प्रभाव
वहीं कमजोर या अशुभ बुध ग्रह कई बार भ्रम, निर्णय लेने में कठिनाई, पढ़ाई में बाधा और व्यापारिक नुकसान का कारण बन सकता है। चूंकि, बुध का करियर और कारोबार में विशेष प्रभाव दिखता है। ऐसे में अगर आपके करियर और कारोबार में रुकावटें पैदा हो रही हैं, तो बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय करना शुभ बताया गया है।
बुधवार के दिन कौनसा उपाय करना शुभ
-
हरे रंग का वस्त्र पहनना
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग का वस्त्र पहनना शुभ बताया गया है। बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से माना जाता है। हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इससे बुध ग्रह मजबूत होने के साथ करियर और व्यापार में सफलता मिलती है।
-
हरी वस्तुओं का दान करें
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि, बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनने के अलावा,हरी वस्तुओं का दान करना भी शुभ होता है।
अगर आप चाहते है तो,बुधवार के दिन हरी मूंग, हरी सब्जियां, हरे वस्त्र, कांस्य के बरतन और फल का दान जरुर करें। जरूरतमंद लोगों को दान देने से बुध ग्रह के शुभ फल प्राप्त हो सकते है।
-
भगवान गणेश की पूजा करें
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह और भगवान गणेश का विशेष संबंध माना गया है। बुधवार को गणपति बप्पा की पूजा, दुर्वा अर्पित करना और गणेश मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
-
बुध मंत्र का जप करें
बुधवार की सुबह नहाने के बाद श्रद्धा और एकाग्रता के साथ बुध मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
सरल बुध मंत्र: – ॐ बुधाय नमः
बीज मंत्र: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन मंत्रों का रोजाना जाप बुध ग्रह की कृपा प्राप्त करने में मदद करता है।
-
सुबह मंत्र जाप करें
बुध ग्रह के लिए सुबह के समय विशेष शुभ माना गया है. बुधवार को सूर्योदय के बाद बुध मंत्र का जाप करने से मानसिक एकाग्रता, स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होने की मान्यता है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment