Quick Samachar: इंडिया ए ने वनडे ट्राई सीरीज के अपने चौथे लीग मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार बैटिंग का मुजायरा पेश किया और 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन बनाए। इंडिया ए के लिए कप्तान तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र और ओपनर ने अर्धशतकीय पारी खेली। वैभव ने इस मैच में जरा सा निराश किया, लेकिन उनके बल्ले से 38 रन की पारी निकली। अफगानिस्तान को जीत के लिए अब 320 रन बनाने हैं।

तिलक, प्रियांश और कुमार कुशाग्र के अर्धशतक

इंडिया ए के ओपनर प्रियांश आर्या ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ 42 गेंदों पर एक छक्का और 9 चौकों की मदद से 58 रन की पारी खेली जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने भी टीम के लिए बड़ा योगदान दिया। तिलक ने इस टूर्नामेंट का तीसरा अर्धशतक लगाया और इस मैच में 75 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 59 रन की अच्छी पारी खेली।

इस टूर्नामेंट में कुमार कुशाग्र को पहली बार मौका दिया गया और उन्होंने अपनी पारी से प्रभावित किया और इंडिया ए के लिए 67 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 28 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली जबकि और प्रियांश के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई। वहीं तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के बीच चौथे विकेट के लिए 104 रन की शतकीय साझेदारी भी हुई।

विप्रज निगम ने आखिरी वक्त पर फिर से अच्छी पारी खेली और 20 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाए जबकि निशांत सिंधू ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने 31 गेंदों पर 30 रन बनाए जबकि सूर्यांश शेडगे नहीं चले और उन्होंने 7 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। अफगानिस्तान के लिए फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई और फरमानुल्लाह सफी ने दोदो विकेट लिए।

वैभव सूर्यवंशी ने 76 गेंदें खेलकर लगाए सिर्फ 3 छक्के; अफगानिस्तान के खिलाफ हुए फेल, 4 मैचों में बनाए 117 रन

सिक्सर किंग वैभव श्रीलंका की धरती पर छक्के लगाने को तरसते नजर आए। 4 मैचों में 76 गेंदें खेलकर उनके बल्ले से सिर्फ 3 छक्के निकले और वो एक भी अर्धशतक तक नहीं लगा पाए।