Quick Samachar: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘अल्फा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वह ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। इस मूवी में एक ऐसी लड़की की कहानी देखने को मिलेगी, जिसे बॉबी देओल बचपन से ही ‘अल्फा’ नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम के लिए ट्रेनिंग देते हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कि इसके ट्रेलर में क्या दिखाया गया है।
कैसा है ‘अल्फा’ का ट्रेलर?
2 मिनट 33 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के साथ होती है, जो एक छोटी से बच्ची को देखकर कहते हैं कि इसकी मां का नाम जानकी था और हम इसे सीता बुलाएंगे। फिर आलिया भट्ट की एंट्री होती है, जो एक कहानी सुनाती हैं। वह कहती हैं एक कहानी सुनाती हूं। एक राक्षस था, घमंड उसका शस्त्र था। वो धोखे से राज करता था और झूठ से जीतता था। एक दिन एक राजकुमारी को अपने घर ले गया। इतिहास जानता है कि ये कहानी कैसे खत्म हुई। पर इस बार सीता आज लंका खुद जलाने आई है।
इसके बाद ट्रेलर में आलिया भट्ट का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलता है। इस बार ट्रेलर में शरवरी की एंट्री भी हो गई है, लेकिन एक्शन के अलावा उनके किरदार को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में उनकी भूमिका बहुत अहम है। हालांकि, ट्रेलर देख कर यह जरूर पता चलता है कि वह बॉबी देओल को हर हाल में रोकने के लिए आलिया के साथ मिलकर काम करती हैं।
‘अल्फा’ में अनिल कपूर भी नजर आएंगे। ट्रेलर देख कर पता चलता है कि बॉबी देओल असल में आलिया का पिता है ही नहीं। बल्कि उसने ‘अल्फा’ मिशन के लिए आलिया को किडनैप किया था और फिर ट्रेन किया। लेकिन अब वही सीता उसके मिशन को पूरा नहीं होने देगी। फिल्म में बॉबी देओल के किरदार का नाम फतेह है। सिर्फ इतना ही नहीं, लास्ट में ऋतिक रोशन की भी एक छोटी सी झलक देखने को मिली है। जो इस फिल्म के सरप्राइज पैकेट हो सकते हैं। ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म है, लेकिन फीमेल स्पाई वाली यह पहली मूवी है। यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी।
💬 Comments (0)
Leave a Comment